Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • BJP
  • Blog
  • Business
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • Model
  • National
  • New tehri
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • World
  • अमेरिका-ईरान युद्धविराम, दूसरे दौर की वार्ता के लिए वेंस मंगलवार को इस्लामाबाद जा सकते हैं: रिपोर्ट
  • World

अमेरिका-ईरान युद्धविराम, दूसरे दौर की वार्ता के लिए वेंस मंगलवार को इस्लामाबाद जा सकते हैं: रिपोर्ट

tapobhoomi April 21, 2026 1 min read

इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद की यात्रा करने की योजना बना रहा है.

वॉशिंगटन: एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस सात हफ़्ते से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए मंगलवार को इस्लामाबाद की यात्रा कर सकते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ‘द न्यूयॉर्क पोस्ट’ को बताया कि वेंस के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल पहले ही इस्लामाबाद के रास्ते में था, जबकि अन्य मीडिया संस्थान ने बताया कि उपराष्ट्रपति अभी भी वाशिंगटन में ही थे.

वेंस के इस्लामाबाद पहुंचने की उम्मीद है, ठीक उसी समय जब 8 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच तय हुआ दो हफ़्ते का सीजफायर (युद्धविराम) खत्म हो रहा है. यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर दोनों पक्ष किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाते हैं, तो वह ईरान में पुलों और पावर प्लांटों पर बमबारी करेंगे.

चूंकि वेंस के मंगलवार देर रात तक इस्लामाबाद पहुंचने की उम्मीद है, इसलिए ट्रंप ने प्रभावी रूप से सीजफ़ायर को एक दिन के लिए बढ़ाकर बुधवार तक कर दिया है. अमेरिकी समाचार संस्थान ‘एक्सियोस’ ने तीन अमेरिकी सूत्रों के हवाले से बताया, ‘उपराष्ट्रपति वेंस के मंगलवार सुबह तक इस्लामाबाद के लिए रवाना होने की उम्मीद है, ताकि युद्ध को खत्म करने के लिए एक संभावित समझौते पर ईरान के साथ बातचीत की जा सके.’

विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के वेंस के साथ शामिल होने की उम्मीद है. अमेरिका और ईरान के बीच नाज़ुक संघर्ष-विराम का रविवार को एक बार फिर इम्तिहान हुआ, जब एक अमेरिकी गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर ने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहे एक ईरानी मालवाहक जहाज पर गोलीबारी की और उसे जब्त कर लिया. इस घटना से ईरानी और भी ज़्यादा भड़क गए.

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की के मध्यस्थों ने ईरानी टीम से बैठक में शामिल होने का आग्रह किया, लेकिन एक सूत्र के मुताबिक वे तब तक वहां से नहीं निकले जब तक उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता से मंज़ूरी नहीं मिल गई. सोमवार को इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी दो ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया था कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद की यात्रा करने की योजना बना रहा है.

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद-बाघेर गालिबफ के इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की उम्मीद है. रिपोर्ट में कहा गया कि ईरानी पक्ष बातचीत में देरी कर रहा था. ऐसा लगता है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से वार्ताकारों पर दबाव था कि वे एक सख़्त रुख अपनाएं. यानी, जब तक अमेरिका की नाकेबंदी खत्म नहीं हो जाती, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी.

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट ने फॉक्स न्यूज से कहा, ‘अमेरिका, ईरान के साथ एक अच्छे समझौते के इतना करीब पहले कभी नहीं था. ओबामा प्रशासन द्वारा किए गए समझौते के विपरीत इसका श्रेय राष्ट्रपति ट्रंप की बातचीत करने की काबिलियत को जाता है.’ उन्होंने सोमवार रात कहा, ‘जो कोई भी राष्ट्रपति ट्रंप की लंबी रणनीति (long game) को नहीं समझ पा रहा है, वह या तो बेवकूफ है या जान-बूझकर अनजान बना हुआ है.’

सीएनएन ने चर्चाओं से परिचित एक सूत्र के हवाले से बताया कि 11 अप्रैल को हुई बातचीत के पहले दौर में अमेरिकी वार्ताकारों ने प्रस्ताव दिया था कि ईरान 20 साल तक यूरेनियम संवर्धन (enrichment) का काम रोक दे. एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, ईरान ने इसके जवाब में पाँच साल तक रोक लगाने का प्रस्ताव दिया, जिसे अमेरिका ने खारिज कर दिया.

ट्रंप ने सोमवार को जोर देकर कहा कि उन्हें किसी समझौते पर पहुंचने का कोई दबाव महसूस नहीं हो रहा है. भले ही अमेरिकी जनता के बीच इस युद्ध की अलोकप्रियता बढ़ रही हो और गैस की कीमतें बढ़ने में इसकी भूमिका रही हो. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘मुझ पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं है, हालाँकि यह सब कुछ काफी तेजी से होगा!’

Continue Reading

Previous: वैश्विक तेल आपूर्ति पर फिर खतरे की आहट: युद्ध के बीच होर्मुज को लेकर ईरान का नया खुलासा, बताया आखिर कब खुलेगा?
Next: ट्रंप का यू-टर्न- पहले भारत को बताया नर्क, फिर कहा महान देश, पीएम मोदी पर भी की टिप्पणी

Related Stories

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार
  • Dehardun

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

June 24, 2026
जापानी AI स्टार्टअप Sakana ने लॉन्च किया Fugu, Anthropic के टॉप मॉडल्स को दी टक्कर!
1 min read
  • Tech

जापानी AI स्टार्टअप Sakana ने लॉन्च किया Fugu, Anthropic के टॉप मॉडल्स को दी टक्कर!

June 24, 2026
रोनाल्डो ने रचा इतिहास, 24 घंटे के अंदर तोड़ा मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 min read
  • Sports

रोनाल्डो ने रचा इतिहास, 24 घंटे के अंदर तोड़ा मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

June 24, 2026
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • BJP (30)
  • Blog (4)
  • Business (16)
  • Dehardun (274)
  • economy (23)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (24)
  • Life Style (8)
  • Model (1)
  • National (19)
  • New tehri (1)
  • Newsbeat (20)
  • Politics (154)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (52)
  • Stories (7)
  • Tech (44)
  • Uncategorized (23)
  • Uttarakhand (748)
  • World (54)
  • अपराध (124)
  • अल्मोड़ा (1)
  • आपका शहर (133)
  • उत्तर प्रदेश (9)
  • उत्तरकाशी (17)
  • उत्तराखंड (1,008)
  • ऊधम सिंह नगर (5)
  • ऋषिकेश (51)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (341)
  • चमोली (13)
  • चम्पावत (7)
  • चलो चले देवभूमि (23)
  • चारधाम (29)
  • चारधाम यात्रा (34)
  • टिहरी (5)
  • ट्रेंडिंग खबरें (464)
  • ताज़ा ख़बरें (481)
  • दिल्ली (25)
  • दुर्घटना (60)
  • देश-विदेश (57)
  • देहरादून (98)
  • देहरादून/मसूरी (681)
  • धर्म-संस्कृति (60)
  • धामी सरकार (39)
  • नई दिल्ली (3)
  • नैनीताल (43)
  • न्यूज़ (264)
  • पिथौरागढ़ (8)
  • पुलिस (23)
  • बिहार (6)
  • भारत (170)
  • मनोरंजन (39)
  • मौसम (41)
  • राजधानी दिल्ली (20)
  • राजनीति (407)
  • रुड़की (7)
  • रुद्रपुर (19)
  • रुद्रप्रयाग (13)
  • वर्ल्ड न्यूज़ (18)
  • विदेश (6)
  • शिक्षा (37)
  • शिक्षा/रोजगार (8)
  • सेना (4)
  • सोशल मीडिया वायरल (802)
  • हरिद्वार (40)
  • हल्द्वानी (17)

Trending News

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह 1

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

June 29, 2026
देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू 2

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

June 29, 2026
उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण 3

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

June 29, 2026
उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी 4

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

June 29, 2026
देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति 5

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

June 27, 2026
देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी 6

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

June 26, 2026
उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली 7

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

June 26, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह
  • Dehardun

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

June 29, 2026
देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू
  • Dehardun

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

June 29, 2026
उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण
  • Dehardun

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

June 29, 2026
उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी
  • Dehardun

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

June 29, 2026

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

BJP Dehardun economy Entertainment Health National Newsbeat Politics Sports Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश खबर हटकर चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर वर्ल्ड न्यूज़ शिक्षा सोशल मीडिया वायरल हरिद्वार हल्द्वानी

Recent Posts

  • मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह
  • देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू
  • उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.