Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • BJP
  • Blog
  • Business
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • Model
  • National
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरीश रावत पर हमलावर हुए पुराने साथी, इतिहास से लेकर उम्र तक दिलाई याद
  • Dehardun
  • अपराध
  • आपका शहर
  • उत्तराखंड
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • सोशल मीडिया वायरल

हरीश रावत पर हमलावर हुए पुराने साथी, इतिहास से लेकर उम्र तक दिलाई याद

tapobhoomi May 11, 2026 1 min read

हरीश रावत पार्टी में अपने दबदबे को कायम नहीं रख पा रहे हैं, उनके करीबी रहने वाले पुराने साथी उन पर निशाना साध रहे हैं.

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान ने हलचल तेज कर दी है. कांग्रेस के भीतर लंबे समय तक पावर सेंटर रहे हरीश रावत अब 2017 की हार का बदला लेने की बात कह रहे हैं. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में कांग्रेस लगातार दो विधानसभा चुनाव हार चुकी है और पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.

दरअसल 2017 का विधानसभा चुनाव उत्तराखंड कांग्रेस के लिए बेहद खराब साबित हुआ था. उस समय हरीश रावत के नेतृत्व में पार्टी को भारी दल-बदल का सामना करना पड़ा था और अंततः कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी. यही वजह है कि रावत इस हार को राजनीतिक रूप से सबसे बड़ी चोट मानते हैं. हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने हालिया बयान में हरीश रावत ने उस हार का जिक्र नहीं किया.

इससे यह संकेत मिलता है कि वह 2017 की परिस्थितियों को ज्यादा गंभीर और असाधारण मानते हैं.हरीश रावत के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. खास बात यह है कि सिर्फ विपक्ष ही नहीं, बल्कि उनके पुराने सहयोगी और कभी करीबी रहे नेता भी अब उनके खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं.

जब तक हरीश रावत राजनीति में सक्रिय हैं, तब तक उत्तराखंड में कांग्रेस की सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं है. हरीश रावत की कार्यशैली ने कई नेताओं के राजनीतिक करियर को नुकसान पहुंचाया है.
किशोर उपाध्याय, भाजपा विधायक

यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि किशोर उपाध्याय कभी हरीश रावत के सबसे करीबी नेताओं में गिने जाते थे. रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उपाध्याय के पास संगठन की बड़ी जिम्मेदारी थी और दोनों के बीच मजबूत राजनीतिक तालमेल देखने को मिलता था. लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्तों में दरार आई और अब वही उपाध्याय उनके सबसे मुखर आलोचकों में शामिल हो गए हैं. सिर्फ किशोर उपाध्याय ही नहीं, बल्कि कई अन्य नेता भी हैं जो कभी हरीश रावत के राजनीतिक सहयोगी रहे, लेकिन अब उनसे दूरी बना चुके हैं. यह सिलसिला कांग्रेस के भीतर रावत की कमजोर होती पकड़ की ओर इशारा करता है. पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान और गुटबाजी की चर्चा लंबे समय से होती रही है, और रावत का हालिया बयान इस बहस को और हवा दे रहा है.

हरीश रावत की जिद एक बच्चे की जिद की तरह है. हरीश रावत अब उम्र के उस पड़ाव पर हैं जहां उनके लिए सक्रिय राजनीति में ज्यादा संभावनाएं नहीं बची हैं. वो राजनीति के खोखला कारतूस हैं और अब न तो उनकी व्यक्तिगत राजनीतिक जमीन बची है और न ही कांग्रेस के लिए कोई ठोस भविष्य नजर आता है.
सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री

भाजपा की ओर से इस तरह के बयान यह दर्शाते हैं कि विपक्ष रावत के बयान को कांग्रेस की कमजोरी के रूप में भुनाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि कांग्रेस के भीतर सभी नेता इस तरह की आलोचना से सहमत नहीं हैं.

राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती. समय के साथ परिस्थितियां बदलती हैं और कई बार ऐसे नेता भी वापसी कर लेते हैं जिन्हें राजनीतिक रूप से खत्म मान लिया गया हो.
सूर्यकांत धस्माना कांग्रेस नेता

सूर्यकांत धस्माना का यह बयान कांग्रेस के भीतर उस वर्ग की सोच को दर्शाता है जो अभी भी हरीश रावत के अनुभव और राजनीतिक पकड़ को महत्वपूर्ण मानता है. हालांकि यह भी सच है कि पार्टी के भीतर उनके विरोधियों की संख्या लगातार बढ़ती दिख रही है. रंजीत रावत जैसे नेता पहले ही कई मौकों पर हरीश रावत के खिलाफ खुलकर बोल चुके हैं, जिससे यह साफ होता है कि कांग्रेस में अंदरूनी एकजुटता फिलहाल कमजोर स्थिति में है.

हरीश रावत का 2017 की हार का बदला लेने वाला बयान एक तरह से अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने की कोशिश भी हो सकता है. लेकिन हरीश रावत के इस बयान के सामने आने के बाद फिर प्रदेश में 2016 के दल बादल की यादें ताजा हो गई हैं और कभी उनके साथ काम करने वाले नेता अब उनके खिलाफ एक बार फिर लामबंद होते हुए नजर आ रहे हैं. उधर कांग्रेस के भीतर भी हरीश रावत को लेकर आक्रोश कम नहीं है, पुरानी यादों के जरिए हरीश रावत पर अपने करीबियों को ही धोखा देने के रूप में उन्हें निशाने पर भी लिया जाने लगा है.

Continue Reading

Previous: ‘सोना मत खरीदो’ वाले बयान पर भड़के राहुल, बोले- ‘पीएम कंप्रोमाइज्ड हैं, देश नहीं चला सकते’
Next: ये कैसी श्रद्धा? गंगोत्री के बाद यमुनोत्री में डाले जा रहे वस्त्र, उद्गम स्थल झेल रहे प्रदूषण का दंश

Related Stories

Ola Electric को 4680 Bharat Cell के लिए मिला सरकारी सर्टिफिकेशन, Ola S1 X+ 5.2kWh में होता है इस्तेमाल
1 min read
  • Business

Ola Electric को 4680 Bharat Cell के लिए मिला सरकारी सर्टिफिकेशन, Ola S1 X+ 5.2kWh में होता है इस्तेमाल

May 11, 2026

Honda भारत में उतारेगी अपनी पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक, डिजाइन कराया पेटेंट, देखें कैसा है डिजाइन
1 min read
  • Business

Honda भारत में उतारेगी अपनी पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक, डिजाइन कराया पेटेंट, देखें कैसा है डिजाइन

May 11, 2026
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • BJP (23)
  • Blog (4)
  • Business (16)
  • Dehardun (167)
  • economy (17)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (24)
  • Life Style (8)
  • Model (1)
  • National (16)
  • Newsbeat (18)
  • Politics (141)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (46)
  • Stories (7)
  • Tech (20)
  • Uncategorized (20)
  • Uttarakhand (748)
  • World (32)
  • अपराध (70)
  • आपका शहर (90)
  • उत्तर प्रदेश (3)
  • उत्तरकाशी (5)
  • उत्तराखंड (737)
  • ऊधम सिंह नगर (2)
  • ऋषिकेश (47)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (113)
  • चमोली (3)
  • चम्पावत (3)
  • चलो चले देवभूमि (14)
  • चारधाम (19)
  • चारधाम यात्रा (18)
  • टिहरी (4)
  • ट्रेंडिंग खबरें (145)
  • ताज़ा ख़बरें (139)
  • दिल्ली (6)
  • दुर्घटना (18)
  • देश-विदेश (53)
  • देहरादून (91)
  • देहरादून/मसूरी (673)
  • धर्म-संस्कृति (54)
  • धामी सरकार (39)
  • नैनीताल (31)
  • न्यूज़ (75)
  • पिथौरागढ़ (1)
  • पुलिस (20)
  • बिहार (6)
  • भारत (131)
  • मनोरंजन (29)
  • मौसम (26)
  • राजधानी दिल्ली (17)
  • राजनीति (406)
  • रुड़की (2)
  • रुद्रपुर (5)
  • रुद्रप्रयाग (5)
  • वर्ल्ड न्यूज़ (6)
  • विदेश (5)
  • शिक्षा (28)
  • शिक्षा/रोजगार (8)
  • सेना (3)
  • सोशल मीडिया वायरल (421)
  • हरिद्वार (10)
  • हल्द्वानी (5)

Trending News

Ola Electric को 4680 Bharat Cell के लिए मिला सरकारी सर्टिफिकेशन, Ola S1 X+ 5.2kWh में होता है इस्तेमाल 1

Ola Electric को 4680 Bharat Cell के लिए मिला सरकारी सर्टिफिकेशन, Ola S1 X+ 5.2kWh में होता है इस्तेमाल

May 11, 2026
Ola Electric को 4680 Bharat Cell के लिए मिला सरकारी सर्टिफिकेशन, Ola S1 X+ 5.2kWh में होता है इस्तेमाल 2

Ola Electric को 4680 Bharat Cell के लिए मिला सरकारी सर्टिफिकेशन, Ola S1 X+ 5.2kWh में होता है इस्तेमाल

May 11, 2026
Honda भारत में उतारेगी अपनी पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक, डिजाइन कराया पेटेंट, देखें कैसा है डिजाइन 3

Honda भारत में उतारेगी अपनी पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक, डिजाइन कराया पेटेंट, देखें कैसा है डिजाइन

May 11, 2026
ये कैसी श्रद्धा? गंगोत्री के बाद यमुनोत्री में डाले जा रहे वस्त्र, उद्गम स्थल झेल रहे प्रदूषण का दंश 4

ये कैसी श्रद्धा? गंगोत्री के बाद यमुनोत्री में डाले जा रहे वस्त्र, उद्गम स्थल झेल रहे प्रदूषण का दंश

May 11, 2026
हरीश रावत पर हमलावर हुए पुराने साथी, इतिहास से लेकर उम्र तक दिलाई याद 5

हरीश रावत पर हमलावर हुए पुराने साथी, इतिहास से लेकर उम्र तक दिलाई याद

May 11, 2026
‘सोना मत खरीदो’ वाले बयान पर भड़के राहुल, बोले- ‘पीएम कंप्रोमाइज्ड हैं, देश नहीं चला सकते’ 6

‘सोना मत खरीदो’ वाले बयान पर भड़के राहुल, बोले- ‘पीएम कंप्रोमाइज्ड हैं, देश नहीं चला सकते’

May 11, 2026
IPL 2026: ‘यह हार पचा पाना मुश्किल’, मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने पर कप्तान का छलका दर्द 7

IPL 2026: ‘यह हार पचा पाना मुश्किल’, मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने पर कप्तान का छलका दर्द

May 11, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

Ola Electric को 4680 Bharat Cell के लिए मिला सरकारी सर्टिफिकेशन, Ola S1 X+ 5.2kWh में होता है इस्तेमाल
1 min read
  • Business

Ola Electric को 4680 Bharat Cell के लिए मिला सरकारी सर्टिफिकेशन, Ola S1 X+ 5.2kWh में होता है इस्तेमाल

May 11, 2026
Ola Electric को 4680 Bharat Cell के लिए मिला सरकारी सर्टिफिकेशन, Ola S1 X+ 5.2kWh में होता है इस्तेमाल
1 min read
  • Business

Ola Electric को 4680 Bharat Cell के लिए मिला सरकारी सर्टिफिकेशन, Ola S1 X+ 5.2kWh में होता है इस्तेमाल

May 11, 2026
Honda भारत में उतारेगी अपनी पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक, डिजाइन कराया पेटेंट, देखें कैसा है डिजाइन
1 min read
  • Business

Honda भारत में उतारेगी अपनी पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक, डिजाइन कराया पेटेंट, देखें कैसा है डिजाइन

May 11, 2026
ये कैसी श्रद्धा? गंगोत्री के बाद यमुनोत्री में डाले जा रहे वस्त्र, उद्गम स्थल झेल रहे प्रदूषण का दंश
1 min read
  • उत्तराखंड

ये कैसी श्रद्धा? गंगोत्री के बाद यमुनोत्री में डाले जा रहे वस्त्र, उद्गम स्थल झेल रहे प्रदूषण का दंश

May 11, 2026

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

BJP Business Dehardun economy Entertainment Featured Finance Health National Newsbeat Politics Science Sport Sports Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश खबर हटकर चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति शिक्षा सोशल मीडिया वायरल हरिद्वार

Recent Posts

  • Ola Electric को 4680 Bharat Cell के लिए मिला सरकारी सर्टिफिकेशन, Ola S1 X+ 5.2kWh में होता है इस्तेमाल
  • Ola Electric को 4680 Bharat Cell के लिए मिला सरकारी सर्टिफिकेशन, Ola S1 X+ 5.2kWh में होता है इस्तेमाल
  • Honda भारत में उतारेगी अपनी पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक, डिजाइन कराया पेटेंट, देखें कैसा है डिजाइन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.