Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • BJP
  • Blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • Model
  • National
  • New tehri
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार बाघ शिकार मामले में बड़ा एक्शन, रेंजर विनय राठी, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड निलंबित
  • उत्तराखंड
  • खबर हटकर
  • दुर्घटना
  • सोशल मीडिया वायरल

हरिद्वार बाघ शिकार मामले में बड़ा एक्शन, रेंजर विनय राठी, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड निलंबित

tapobhoomi May 26, 2026 1 min read

हरिद्वार डिवीजन में दो बाघों के शिकार मामले में नोटिस जारी होने के बाद रेंजर को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं.

हरिद्वार: श्यामपुर रेंज में दो बाघों की मौत के मामले में प्रमुख वन संरक्षक हॉफ ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है. इस मामले में वन विभाग ने श्यामपुर रेंज के रेंजर विनय कुमार राठी, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित किया है. प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखंड की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि हरिद्वार वन प्रभाग में हुए दो बाघों के शिकार प्रकरण में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है.

सुरक्षा में लापरवाही को लेकर उठ रहे सवाल: 25 मई 2026 को जारी निलंबन आदेश के अनुसार मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल की संस्तुति के बाद वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार राठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई उत्तरांचल सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2003 के तहत की गई है. निलंबन अवधि के दौरान राठी हरिद्वार वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय से संबद्ध रहेंगे.इस कार्रवाई के बाद हरिद्वार से लेकर देहरादून तक वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. क्योंकि बीते कुछ महीनों में हरिद्वार वन प्रभाग लगातार वन्यजीव अपराधों और सुरक्षा में लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में रहा है.

क्या है पूरा मामला: दरअसल बीते दिनों हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज के सजनपुर बीट में दो बाघों के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. शुरुआती जांच में यह मामला शिकार का निकला. वन विभाग की जांच में सामने आया कि शिकारियों ने बाघों को मारने के लिए जहर का इस्तेमाल किया था. घटना के बाद वन विभाग ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे. हालांकि बाद में तीन अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की गई थी.

माना जा रहा है कि जांच में क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी और गश्त व्यवस्था में गंभीर खामियां सामने आ सकती है. हालांकि इससे पहले ही प्रथम दृष्टया लापरवाही दिखाई देने पर रेंज स्तर पर जवाबदेही तय करते हुए रेंजर विनय राठी के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया गया. फिलहाल उन्हें निलंबित कर हरिद्वार डिवीजन कार्यालय में अटैच किया गया है, वहीं मामले में और फॉरेस्टर व फॉरेस्ट गार्ड को भी निलंबित किया गया है. जबकि बाकी आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जायेगी.

NTCA की एंट्री की उम्मीद: इस पूरे मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचा है और दो बाघों की मौत के मामले में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की टीम उत्तराखंड पहुंच सकती है. बताया जा रहा है कि NTCA ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है. दरअसल इसमें बात केवल बाघों को जहर देकर मारने की नहीं है बल्कि उनके पंजे काटकर ले जाने की भी है, जिससे साफ है कि बाघों का शिकार किया गया. खास बात यह है कि अब तक भी वन विभाग इनके पंजे बरामद नहीं कर पाया है.

पहले भी विवादों में रहा हरिद्वार वन प्रभाग: हरिद्वार वन प्रभाग बीते कई महीनों से लगातार विवादों और वन्यजीव अपराधों के कारण चर्चा में रहा है. कुछ समय पहले इसी डिवीजन में सांपों के जहर की तस्करी का मामला सामने आया था, जिसने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए थे. इसके अलावा हाथियों की मौत के कई मामलों ने भी वन्यजीव संरक्षण की व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा किया.

ईटीवी भारत ने प्रमुखता से उठाया था कि बीते आठ महीनों में हरिद्वार वन प्रभाग में चार से ज्यादा हाथियों की मौत हो चुकी है. वहीं अब दो बाघों के शिकार का मामला सामने आने से विभाग की निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. हरिद्वार वन प्रभाग बेहद संवेदनशील क्षेत्र है. यहां राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे जंगल, वन्यजीव कॉरिडोर और मानव आबादी के बीच लगातार संघर्ष की स्थिति बनी रहती है. ऐसे में यदि निगरानी तंत्र मजबूत न हो तो शिकारी आसानी से सक्रिय हो जाते हैं.

कुंभ से पहले बढ़ी चिंता: सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर भी है कि आने वाले समय में हरिद्वार में महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन की तैयारियां शुरू होनी हैं. ऐसे में यदि वन क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं तो यह सुरक्षा और प्रबंधन दोनों के लिए गंभीर चुनौती मानी जा रही है. कुंभ के दौरान लाखों लोगों की आवाजाही के बीच वन क्षेत्रों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा. ऐसे में वन्यजीव सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत करना जरूरी होगा.

निलंबन आदेश में क्या कहा गया: प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि विनय कुमार राठी को उनके क्षेत्र में हुए दो बाघों के शिकार प्रकरण में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. आदेश में यह भी उल्लेख है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.

विभागीय कार्रवाई आगे भी संभव: इस मामले में कार्रवाई अभी शुरुआती स्तर की मानी जा रही है. विभागीय जांच में यदि अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका सामने आती है तो आगे और भी कार्रवाई हो सकती है.वन विभाग अब पूरे मामले में विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर रहा है. हालांकि दो बाघों के शिकार की घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उत्तराखंड में वन्यजीव संरक्षण केवल दावों तक सीमित नहीं रह सकता.

जमीन पर मजबूत निगरानी, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई ही ऐसी घटनाओं को रोक सकती है. फिलहाल रेंजर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के निलंबन को विभाग की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है, लेकिन असली सवाल यह है कि क्या इससे भविष्य में वन्यजीव अपराधों पर लगाम लग पाएगी.

Continue Reading

Previous: CNG Price Hike: CNG पर फिर बढ़े 2 रुपये, जानें दिल्ली-एनसीआर में नई कीमत
Next: तापमान बिगाड़ने लगा जंगलों की सेहत, गढ़वाल क्षेत्र में बिगड़ रही स्थिति

Related Stories

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट
1 min read
  • National

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

July 18, 2026
रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत में नैनीताल के लोग, रातभर कर रहे पहरेदारी, पढ़ें पूरी खबर
1 min read
  • उत्तराखंड

रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत में नैनीताल के लोग, रातभर कर रहे पहरेदारी, पढ़ें पूरी खबर

July 18, 2026
नैनीताल में दोपहिया चालकों को देना होगा ₹100 प्रवेश शुल्क, विरोध में उतरे सभासद, बोर्ड भंग करने की मांग
1 min read
  • उत्तराखंड

नैनीताल में दोपहिया चालकों को देना होगा ₹100 प्रवेश शुल्क, विरोध में उतरे सभासद, बोर्ड भंग करने की मांग

July 18, 2026
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • BJP (32)
  • Blog (4)
  • Business (16)
  • CONGRESS (4)
  • crime (1)
  • Dehardun (324)
  • economy (23)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (24)
  • Life Style (8)
  • Model (1)
  • National (20)
  • New tehri (1)
  • Newsbeat (26)
  • Politics (156)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (52)
  • Stories (7)
  • Tech (52)
  • Uncategorized (23)
  • Uttarakhand (748)
  • World (59)
  • अंतरराष्ट्रीय (2)
  • अपराध (136)
  • अल्मोड़ा (1)
  • आपका शहर (140)
  • आपदा (1)
  • उत्तर प्रदेश (9)
  • उत्तरकाशी (22)
  • उत्तरराखंड विधानसभा (1)
  • उत्तराखंड (1,134)
  • उत्तराखण्ड (4)
  • ऊधम सिंह नगर (5)
  • ऋषिकेश (52)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (469)
  • गैरसैण (1)
  • चमोली (15)
  • चम्पावत (8)
  • चलो चले देवभूमि (23)
  • चारधाम (29)
  • चारधाम यात्रा (37)
  • टिहरी (6)
  • ट्रेंडिंग खबरें (614)
  • ताज़ा ख़बर (30)
  • ताज़ा ख़बरें (610)
  • दिल्ली (27)
  • दुर्घटना (71)
  • देश (3)
  • देश-विदेश (57)
  • देहरादून (98)
  • देहरादून/मसूरी (683)
  • धर्म-संस्कृति (60)
  • धामी सरकार (39)
  • नई दिल्ली (7)
  • नैनीताल (52)
  • न्यूज़ (413)
  • पिथौरागढ़ (17)
  • पुलिस (23)
  • बिहार (6)
  • भारत (174)
  • मनोरंजन (40)
  • मुंबई (1)
  • मौसम (46)
  • राजधानी दिल्ली (20)
  • राजनीति (407)
  • रुड़की (7)
  • रुद्रपुर (28)
  • रुद्रप्रयाग (19)
  • वर्ल्ड न्यूज़ (19)
  • विदेश (7)
  • शिक्षा (39)
  • शिक्षा/रोजगार (8)
  • सेना (4)
  • सोशल मीडिया वायरल (957)
  • हरिद्वार (48)
  • हल्द्वानी (19)

Trending News

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 1

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

July 18, 2026
रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत में नैनीताल के लोग, रातभर कर रहे पहरेदारी, पढ़ें पूरी खबर 2

रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत में नैनीताल के लोग, रातभर कर रहे पहरेदारी, पढ़ें पूरी खबर

July 18, 2026
नैनीताल में दोपहिया चालकों को देना होगा ₹100 प्रवेश शुल्क, विरोध में उतरे सभासद, बोर्ड भंग करने की मांग 3

नैनीताल में दोपहिया चालकों को देना होगा ₹100 प्रवेश शुल्क, विरोध में उतरे सभासद, बोर्ड भंग करने की मांग

July 18, 2026
पिथौरागढ़ के बस्तड़ी गांव में कद नहीं, किरदार की हुई जीत, 3 फीट के चन्नू बने निर्विरोध उपप्रधान 4

पिथौरागढ़ के बस्तड़ी गांव में कद नहीं, किरदार की हुई जीत, 3 फीट के चन्नू बने निर्विरोध उपप्रधान

July 18, 2026
राहुल गांधी के कार्यक्रम पर बीजेपी ने साधा निशाना, कहा- रटा रटाया झूठ फैलाने में गंवाया समय 5

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर बीजेपी ने साधा निशाना, कहा- रटा रटाया झूठ फैलाने में गंवाया समय

July 18, 2026
उत्तराखंड में युवाओं पर फोकस राजनीति, जानिए क्यों सत्ताधारियों के लिए खास हुए Gen-z 6

उत्तराखंड में युवाओं पर फोकस राजनीति, जानिए क्यों सत्ताधारियों के लिए खास हुए Gen-z

July 18, 2026
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, CJP का आरोप- छात्रों के साथ की धक्का-मुक्की 7

सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, CJP का आरोप- छात्रों के साथ की धक्का-मुक्की

July 18, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट
1 min read
  • National

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

July 18, 2026
रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत में नैनीताल के लोग, रातभर कर रहे पहरेदारी, पढ़ें पूरी खबर
1 min read
  • उत्तराखंड

रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत में नैनीताल के लोग, रातभर कर रहे पहरेदारी, पढ़ें पूरी खबर

July 18, 2026
नैनीताल में दोपहिया चालकों को देना होगा ₹100 प्रवेश शुल्क, विरोध में उतरे सभासद, बोर्ड भंग करने की मांग
1 min read
  • उत्तराखंड

नैनीताल में दोपहिया चालकों को देना होगा ₹100 प्रवेश शुल्क, विरोध में उतरे सभासद, बोर्ड भंग करने की मांग

July 18, 2026
पिथौरागढ़ के बस्तड़ी गांव में कद नहीं, किरदार की हुई जीत, 3 फीट के चन्नू बने निर्विरोध उपप्रधान
1 min read
  • उत्तराखंड

पिथौरागढ़ के बस्तड़ी गांव में कद नहीं, किरदार की हुई जीत, 3 फीट के चन्नू बने निर्विरोध उपप्रधान

July 18, 2026

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

BJP Dehardun economy Health National Newsbeat Politics Sports Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश खबर हटकर चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर वर्ल्ड न्यूज़ शिक्षा सोशल मीडिया वायरल हरिद्वार हल्द्वानी

Recent Posts

  • Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट
  • रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत में नैनीताल के लोग, रातभर कर रहे पहरेदारी, पढ़ें पूरी खबर
  • नैनीताल में दोपहिया चालकों को देना होगा ₹100 प्रवेश शुल्क, विरोध में उतरे सभासद, बोर्ड भंग करने की मांग
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.