Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • BJP
  • Blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • सोशल मीडिया वायरल
  • चारधाम यात्रा: कोमोरबिडिटी श्रद्धालुओं ने बढ़ाई सरकार की चिंता, 56 दिनों में 190 की मौत, 89 एयर एंबुलेंस से रेफर
  • Dehardun
  • उत्तराखंड
  • खबर हटकर
  • चारधाम यात्रा
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • न्यूज़
  • सोशल मीडिया वायरल

चारधाम यात्रा: कोमोरबिडिटी श्रद्धालुओं ने बढ़ाई सरकार की चिंता, 56 दिनों में 190 की मौत, 89 एयर एंबुलेंस से रेफर

tapobhoomi June 15, 2026 1 min read

उत्तराखंड में कोमोरबिडिटी वाले चारधाम यात्री सरकार के लिए चुनौती बने. 56 दिनों में 190 श्रद्धालुओं की मौत. रिपोर्ट- रोहित कुमार सोनी

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान सावधानियां न बरतना श्रद्धालुओं पर भारी पड़ रहा है. चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से अभी तक स्वास्थ्य खराब होने के कारण मौतों का आंकड़ा इन 56 दिनों में ही चौंकाने वाले सामने आए है. उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दो महीने पूरे होने वाले है, लेकिन अभी तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके पीछे की एक वजह ये भी है कि शुगर, ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन के मरीज भी बड़ी संख्या में यात्रा पर पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि यात्रा के दौरान बीमार पड़ने पर अभी तक करीब 89 यात्रियों को हेली के जरिए रेफर किया जा चुका है, जबकि एंबुलेंस के जरिए 753 श्रद्धालुओं को रेफर किया गया है. आखिर क्या है मौजूदा स्थिति? आइए जानते हैं.

उत्तराखंड चारधाम की यात्रा जोरो- शोरों पर चल रही है. वर्तमान स्थिति यह है कि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से 13 जून तक 34 लाख 77 हजार 834 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. हालांकि, आगामी मॉनसून सीजन के जल्द दस्तक देने की संभावना के बीच धीरे-धीरे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम होती जा रही है. चारधाम की यात्रा शुरू होने के बाद 11 जून तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 6 लाख 42 हजार 321 श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की गई है. जिसमें में 23 हजार 657 श्रद्धालु कोमोरबिडिटी (comorbidities) पाए गए हैं. जिन्होंने अपनी यात्रा को स्थगित करने के बजाए अपनी यात्रा को जारी रखा. इसके अलावा, हाई रिस्क स्थिति में 2697 यात्री पाए गए. लेकिन इसमें से मात्र 170 यात्रियों ने ही यात्रा पर न जाकर घर लौटने का निर्णय लिया.

उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल से चार धाम की यात्रा शुरू होने के बाद अभी तक यानी इन 56 दिनों में 190 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. सबसे अधिक केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 91 श्रद्धालुओं, बदरीनाथ मार्ग पर 57 श्रद्धालुओं, यमुनोत्री मार्ग पर 25 श्रद्धालुओं और गंगोत्री मार्ग पर 17 श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है. वहीं, 13 जून तक केदारनाथ धाम में 12 लाख 23 हजार 074 श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम में 10 लाख 92 हजार 367 श्रद्धालु, गंगोत्री धाम में 5 लाख 95 हजार 166 श्रद्धालु और यमुनोत्री धाम में 5 लाख 56 हजार 227 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा पर जा रहे यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग के लिए 7 स्थानों यानी रुद्रप्रयाग, चमोली, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरिद्वार, पौड़ी और देहरादून में स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाए गए हैं. जहां 50 साल से अधिक उम्र के यात्रियों की अनिवार्य रूप से हेल्थ चेकअप की जा रही है. हेल्थ स्क्रीनिंग पॉइंट्स में अभी तक 50 साल से कम उम्र के 3 लाख 89 हजार 478 यात्रियों का चेकअप किया गया. जिसमें से 6805 यात्री कोमोरबिडिटी (हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कार्डियक डिजीज, अस्थमा बीमारी से ग्रसित) पाए गए.
इसी तरह, हेल्थ स्क्रीनिंग प्वाइंट्स में अभी तक 50 साल से अधिक उम्र के 2 लाख 52 हजार 843 यात्रियों का चेकअप किया गया. जिसमें से 16 हजार 852 यात्री कोमोरबिडिटी (हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कार्डियक डिजीज, अस्थमा बीमारी से ग्रसित) पाए गए. इसके अलावा, 50 साल से अधिक उम्र के कोमोरबिडिटी पाए गए यात्रियों में से 2697 यात्री हाई रिस्क क्षेत्री में पाए गए. जबकि हाई रिस्क में होने में कारण 170 यात्री अपनी यात्रा को स्थगित करते हुए घर लौट गए. कुल मिलाकर, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कार्डियक डिजीज, अस्थमा बीमारी से ग्रसित तमाम श्रद्धालु भी चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य खराब होने से होने वाली श्रद्धालुओं के मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है.
उत्तराखंड चारधाम यात्रा मार्गों पर बने स्वास्थ्य केंद्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने इलाज का लाभ भी उठाया है. स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी में 2 लाख 39 हजार 427 श्रद्धालुओं ने इलाज लिया है. जिसमें से 6168 श्रद्धालु कोमोरबिडिटी थे. इसके अलावा, स्वास्थ्य केंद्रों के इमरजेंसी वार्ड में 35 हजार 456 श्रद्धालुओं ने इलाज लिया है. जिसमें से 3483 यात्री इंजर्ड थे. इसके अलावा, अधिक बीमार होने के चलते 753 श्रद्धालुओं को एंबुलेंस के जरिए रेफर किया गया. जबकि गंभीर रूप से बीमार 89 यात्रियों को हेली के जरिए रेफर किया गया.

बदरीनाथ धाम में 10 लाख 92 हजार 367 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. अभी तक 57 श्रद्धालुओं की मौत (PHOTO-ETV Bharat)

ज्यादा जानकारी देते हुए डीजी हेल्थ डॉ सुनीता टम्टा ने कहा कि,

चारधाम यात्रा पर पिछले साल के मुकाबले बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, जिसके चलते धामों में काफी अधिक भीड़ देखी जा रही है. यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य खराब होने की वजह से जिन श्रद्धालुओं की मौत हो रही है वो कोमोरबिडिटी के मरीज हैं, जिनकी उनकी उम्र 50 साल से अधिक है. ऐसे में उनके सभी श्रद्धालुओं को यही सुझाव है कि जो स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है, उसका पालन करें. ताकि श्रद्धालुओं के मृत्यु दर को कम किया जा सके. ऐसे में आने वाले श्रद्धालुओं को 2 दिन में यात्रा करने की बजाय कम से कम एक हफ्ते में यात्रा संपन्न करना चाहिए. ऐसे में यात्रा के दौरान अगर कोई समस्या महसूस होती है तो यात्रा मार्गों पर बने स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर चेकअप जरूर करवाएं.
-डॉ सुनीता टम्टा, महानिदेशक, स्वास्थ्य विभाग-

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि,

उत्तराखंड चारधाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है. श्रद्धालुओं से यह भी अपील की गई है कि अगर कोई श्रद्धालु, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कार्डियक डिजीज, अस्थमा समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित है तो उसको स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद भी यात्रा पर आना चाहिए. खासकर 50 साल से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि उनको हाई एल्टीट्यूड सिकनेस का खतरा ज्यादा होता है.

पैदल यात्रा कर रहे हैं और अगर थकान महसूस हो रही है तो पहलवानी न दिखते हुए आराम करें. कोई भी चीज सफल तभी होती है जब दोनों तरफ से सहयोग की भावना हो.
-सुबोध उनियाल, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड-

उत्तराखंड चारधाम यात्रा के धाम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित हैं. जहां पर यात्रा करने श्रद्धालुओं को अत्यधिक ठंड, तीव्र पराबैंगनी विकिरण, कम वायुदाब और ऑक्सीजन की कमी जैसी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. जिसको देखते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर साल चारधाम यात्रा को लेकर हेल्थ एडवाइजरी जारी की जाती है. ताकि यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को बेवजह दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

Exif_JPEG_420

Continue Reading

Previous: न बोल सकता, न सुन सकता, फिर भी मुनस्यारी के शमशेर के हुनर ने इंजीनियरिंग को पछाड़ा! देखिए कमाल
Next: धारचूला में हरियाणा की महिला पोस्टमैन पर सख्त एक्शन, लापरवाही मिलने पर किया निलंबित

Related Stories

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील
1 min read
  • Dehardun

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज
1 min read
  • Dehardun

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
1 min read
  • Dehardun

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Categories

  • BJP (36)
  • Blog (4)
  • Business (16)
  • CONGRESS (7)
  • crime (1)
  • Dehardun (580)
  • economy (25)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (24)
  • Life Style (8)
  • Model (8)
  • Naitional (243)
  • National (114)
  • New tehri (6)
  • Newsbeat (732)
  • Politics (157)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (57)
  • Stories (7)
  • Tech (62)
  • Uncategorized (30)
  • Uttarakhand (748)
  • World (64)
  • अंतरराष्ट्रीय (2)
  • अपराध (144)
  • अल्मोड़ा (4)
  • आपका शहर (797)
  • आपदा (4)
  • उत्तर प्रदेश (11)
  • उत्तरकाशी (25)
  • उत्तरराखंड विधानसभा (11)
  • उत्तराखंड (1,911)
  • उत्तराखण्ड (25)
  • ऊधम सिंह नगर (5)
  • ऋषिकेश (56)
  • केदारनाथ (3)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (1,271)
  • गैरसैण (4)
  • चमोली (16)
  • चम्पावत (9)
  • चलो चले देवभूमि (23)
  • चारधाम (30)
  • चारधाम यात्रा (40)
  • जम्मू-कश्मीर (1)
  • जोशीमठ (1)
  • टिहरी (9)
  • टेक्नोलॉजी (12)
  • ट्रेंडिंग खबरें (1,455)
  • ताज़ा ख़बर (735)
  • ताज़ा ख़बरें (947)
  • दिल्ली (31)
  • दुर्घटना (77)
  • देश (8)
  • देश-विदेश (59)
  • देहरादून (103)
  • देहरादून/मसूरी (684)
  • धर्म (1)
  • धर्म-संस्कृति (60)
  • धामी सरकार (39)
  • नई दिल्ली (15)
  • नैनीताल (55)
  • न्यूज़ (1,242)
  • पिथौरागढ़ (22)
  • पुलिस (23)
  • बिहार (6)
  • भारत (184)
  • मनोरंजन (48)
  • मसूरी (5)
  • मुंबई (2)
  • मौसम (53)
  • राजधानी दिल्ली (21)
  • राजनीति (407)
  • रुड़की (10)
  • रुद्रपुर (35)
  • रुद्रप्रयाग (24)
  • वर्ल्ड न्यूज़ (20)
  • विदेश (11)
  • शिक्षा (44)
  • शिक्षा/रोजगार (10)
  • श्रीनगर (1)
  • सेना (7)
  • सोशल मीडिया वायरल (1,784)
  • हरिद्वार (64)
  • हल्द्वानी (21)

Trending News

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील 1

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज 2

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन 3

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 4

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

November 21, 2026
हरिद्वार में आज होगा सीएम योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, पंचूर से शुरू होगी अंतिम यात्रा 5

हरिद्वार में आज होगा सीएम योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, पंचूर से शुरू होगी अंतिम यात्रा

November 21, 2026
हाथी दांत चोरी प्रकरण पर जल्द होगा बड़ा एक्शन, वन मंत्री ने दिखाई सख्ती 6

हाथी दांत चोरी प्रकरण पर जल्द होगा बड़ा एक्शन, वन मंत्री ने दिखाई सख्ती

November 21, 2026
मां के सामने बेटे को घसीटकर ले गया बाघ, जंगल में मिला शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 7

मां के सामने बेटे को घसीटकर ले गया बाघ, जंगल में मिला शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

November 21, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील
1 min read
  • Dehardun

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज
1 min read
  • Dehardun

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
1 min read
  • Dehardun

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • Dehardun

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

November 21, 2026

About Us

Founder – 
Website – tapobhoominews.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

BJP Dehardun economy Health Naitional National Newsbeat Politics Sports Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड उत्तराखण्ड ऋषिकेश खबर हटकर चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस भारत मनोरंजन मौसम राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग शिक्षा सोशल मीडिया वायरल हरिद्वार

Recent Posts

  • मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील
  • शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज
  • हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.