Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • BJP
  • Blog
  • Business
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • Model
  • National
  • New tehri
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • सोशल मीडिया वायरल
  • केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर धाम में हुई विशेष प्रार्थना, मौन रखकर दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • खबर हटकर
  • चारधाम यात्रा
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • न्यूज़
  • सोशल मीडिया वायरल

केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर धाम में हुई विशेष प्रार्थना, मौन रखकर दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

tapobhoomi June 17, 2026 1 min read

केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर नम हुईं आंखें, स्थानीय नागरिकों व सुरक्षाकर्मियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, केदारनाथ धाम में गूंजा श्रद्धांजलि का स्वर

रुद्रप्रयाग: हिमालय की गोद में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में बुधवार सुबह श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ. वर्ष 2013 की विनाशकारी केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर उन हजारों श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने 16-17 जून 2013 के भीषण जल प्रलय में अपने प्राण गंवाए थे. इस अवसर पर श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनसमुदाय ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी आत्मिक शांति के लिए बाबा केदार से प्रार्थना की.

केदारनाथ आपदा पीड़ितों के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम: वर्ष 2013 की वह भयावह रात आज भी उत्तराखंड के इतिहास के सबसे दर्दनाक अध्यायों में दर्ज है. 15 से 17 जून के बीच हुई अभूतपूर्व वर्षा और चोराबाड़ी झील (गांधी सरोवर) के फटने से मंदाकिनी घाटी में ऐसा जलसैलाब आया, जिसने देखते ही देखते पूरी केदार घाटी को तबाही के मंजर में बदल दिया. जल, मलबे और विशाल चट्टानों के रौद्र रूप ने हजारों लोगों को अपने आगोश में समा लिया. रामबाड़ा जैसा महत्वपूर्ण पड़ाव पूरी तरह मिट गया और केदारनाथ यात्रा मार्ग के अनेक हिस्से ध्वस्त हो गए थे.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार इतने लोगों ने गंवाई थी आपदा में जान: सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस आपदा में 4,400 से अधिक लोग मारे गए अथवा लापता हुए. विभिन्न स्वतंत्र अनुमानों में मृतकों की संख्या 6,000 तक बताई गई. हजारों परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया और संपूर्ण देश इस त्रासदी से स्तब्ध रह गया. हालांकि इस भयावह विनाश के बीच भगवान केदारनाथ का प्राचीन मंदिर चमत्कारिक रूप से सुरक्षित रहा. मंदिर के पीछे आकर रुकी विशाल शिला, जिसे आज ‘भीम शिला’ के नाम से जाना जाता है, ने जलधारा और मलबे का रुख मोड़कर मंदिर को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा केवल स्मरण का अवसर नहीं थी, बल्कि उन हजारों दिवंगत आत्माओं के प्रति सामूहिक कृतज्ञता, संवेदना और श्रद्धा का एक भावपूर्ण संकल्प भी थी, जिन्होंने 2013 की उस भयावह त्रासदी में अपने प्राण गंवाए.

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसमुदाय: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार प्रातः ठीक 09:00 बजे केदारनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. केदारसभा अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मंदिर परिसर का वातावरण अत्यंत भावुक और श्रद्धामय बना रहा.

श्रद्धांजलि सभा में ये रहे मौजूद: सभा में तीर्थ पुरोहित समाज, हक-हकूकधारी, स्थानीय व्यापारी, श्रद्धालु तथा प्रशासनिक एवं सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सभी ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सहभागिता कर आपदा में काल-कवलित हुए लोगों को याद किया. कार्यक्रम में केदारसभा अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष किशन बगवाड़ी, ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद तिवारी, मंत्री अंकित सेमवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण चंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला सहित तीर्थ पुरोहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.

पुलिस और एसडीआरएफ ने भी शहीद साथियों को किया नमन: श्रद्धांजलि सभा में केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस प्रशासन तथा एसडीआरएफ के जवान भी शामिल हुए. उन्होंने आपदा के दौरान अपने प्राणों की परवाह किए बिना राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे शहीद साथियों और मृत श्रद्धालुओं को नम आंखों से याद किया. उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने उन कठिन परिस्थितियों को स्मरण किया जब हजारों लोगों को बचाने के लिए दिन-रात राहत अभियान चलाए गए थे.
गौरतलब है कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद भारतीय सेना और वायु सेना द्वारा देश के सबसे बड़े राहत एवं बचाव अभियानों में से एक संचालित किया गया था, जिसके माध्यम से एक लाख से अधिक फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला गया था. यह अभियान भारतीय आपदा प्रबंधन इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय माना जाता है.

मृतकों की आत्माओं की शांति के लिए बाबा केदार से की प्रार्थना: केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि-

केदारनाथ आपदा केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐसी त्रासदी थी, जिसकी पीड़ा आज भी लोगों के हृदय में जीवित है. 13वीं बरसी पर सभी श्रद्धालुओं, तीर्थ पुरोहितों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की. बाबा केदार से उनकी आत्मिक शांति और समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की.
-राजकुमार तिवारी, अध्यक्ष, केदारसभा-

त्रासदी से पुनर्निर्माण तक का सफर: वर्ष 2013 की भीषण आपदा के बाद केदारपुरी ने पुनर्निर्माण और पुनर्जीवन का एक नया अध्याय देखा. केंद्र और राज्य सरकारों के सहयोग से केदारनाथ धाम में व्यापक पुनर्विकास कार्य किए गए. आधुनिक आपदा प्रबंधन तंत्र विकसित किया गया और यात्रियों की सुरक्षा के लिए अनेक स्थायी व्यवस्थाएं बनाई गईं. आज भी केदारनाथ धाम न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि आपदा के बाद पुनर्निर्माण और मानव साहस का एक प्रेरणादायक प्रतीक भी बन चुका है.

Continue Reading

Previous: राम मंदिर दान गबन मामला: SIT 2021 से अब तक के रिकार्ड पलट रही, कैसे भर्ती हुए कर्मचारी-क्या ड्यूटी, कैसे करते थे काम?
Next: उत्तराखंड में एसटी प्रमाण पत्रों पर उठे सवाल, राज्य स्थापना के बाद जारी हुए सभी सर्टिफिकेट की जांच की मांग

Related Stories

Aprilia SR 125 और SR 175 का Tribute Edition लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
1 min read
  • Tech

Aprilia SR 125 और SR 175 का Tribute Edition लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

June 20, 2026
2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां
1 min read
  • Dehardun

2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां

June 20, 2026
VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग
1 min read
  • उत्तराखंड

VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग

June 20, 2026
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • BJP (30)
  • Blog (4)
  • Business (16)
  • Dehardun (257)
  • economy (23)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (24)
  • Life Style (8)
  • Model (1)
  • National (19)
  • New tehri (1)
  • Newsbeat (20)
  • Politics (154)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (51)
  • Stories (7)
  • Tech (42)
  • Uncategorized (23)
  • Uttarakhand (748)
  • World (51)
  • अपराध (122)
  • अल्मोड़ा (1)
  • आपका शहर (132)
  • उत्तर प्रदेश (9)
  • उत्तरकाशी (16)
  • उत्तराखंड (982)
  • ऊधम सिंह नगर (5)
  • ऋषिकेश (50)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (314)
  • चमोली (13)
  • चम्पावत (6)
  • चलो चले देवभूमि (23)
  • चारधाम (29)
  • चारधाम यात्रा (33)
  • टिहरी (5)
  • ट्रेंडिंग खबरें (431)
  • ताज़ा ख़बरें (448)
  • दिल्ली (23)
  • दुर्घटना (58)
  • देश-विदेश (57)
  • देहरादून (98)
  • देहरादून/मसूरी (681)
  • धर्म-संस्कृति (60)
  • धामी सरकार (39)
  • नई दिल्ली (3)
  • नैनीताल (43)
  • न्यूज़ (236)
  • पिथौरागढ़ (8)
  • पुलिस (23)
  • बिहार (6)
  • भारत (167)
  • मनोरंजन (39)
  • मौसम (38)
  • राजधानी दिल्ली (20)
  • राजनीति (407)
  • रुड़की (7)
  • रुद्रपुर (18)
  • रुद्रप्रयाग (13)
  • वर्ल्ड न्यूज़ (18)
  • विदेश (6)
  • शिक्षा (37)
  • शिक्षा/रोजगार (8)
  • सेना (4)
  • सोशल मीडिया वायरल (769)
  • हरिद्वार (38)
  • हल्द्वानी (16)

Trending News

Aprilia SR 125 और SR 175 का Tribute Edition लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स 1

Aprilia SR 125 और SR 175 का Tribute Edition लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

June 20, 2026
2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां 2

2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां

June 20, 2026
VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग 3

VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग

June 20, 2026
बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन 4

बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन

June 20, 2026
पशुपालकों की आमदनी के खुलेंगे द्वार, उत्तराखंड बनने जा रहा देश का पहला राज्य 5

पशुपालकों की आमदनी के खुलेंगे द्वार, उत्तराखंड बनने जा रहा देश का पहला राज्य

June 20, 2026
उत्तराखंड में कल 21,000 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे NEET री-एग्जाम, बसों में फ्री यात्रा की सुविधा 6

उत्तराखंड में कल 21,000 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे NEET री-एग्जाम, बसों में फ्री यात्रा की सुविधा

June 20, 2026
नीट परीक्षा 2026: छात्र ने मांगा था नागपुर में सेंटर, मिला अबूधाबी में, NTA DG की सफाई 7

नीट परीक्षा 2026: छात्र ने मांगा था नागपुर में सेंटर, मिला अबूधाबी में, NTA DG की सफाई

June 20, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

Aprilia SR 125 और SR 175 का Tribute Edition लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
1 min read
  • Tech

Aprilia SR 125 और SR 175 का Tribute Edition लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

June 20, 2026
2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां
1 min read
  • Dehardun

2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां

June 20, 2026
VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग
1 min read
  • उत्तराखंड

VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग

June 20, 2026
बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन
1 min read
  • उत्तराखंड

बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन

June 20, 2026

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

BJP Dehardun economy Entertainment Health National Newsbeat Politics Sports Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश खबर हटकर चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर वर्ल्ड न्यूज़ शिक्षा सोशल मीडिया वायरल हरिद्वार हल्द्वानी

Recent Posts

  • Aprilia SR 125 और SR 175 का Tribute Edition लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
  • 2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां
  • VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.