मसूरी। रोटरी क्लब मसूरी ने मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज एवं सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज मसूरी में छात्राओं को अलग अलग ग्रुप बनाकर भविष्य बनाने के टिप्स दिए व उसकी तैयारियों की जानकारी देने के साथ ही छात्राओं को स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित रोटरी ने छात्राओं को अलग अलग ग्रुप बनाकर भविष्य निर्माण करने के टिप्स विषय विशेषज्ञों के माध्यम से दिए। इस मौके पर जहां छात्राओं को इंटर के बाद आगे किस क्षेत्र में भविष्य निर्माण करना है उसके बारे मे विस्तार से जानकारी दी व कहा कि वह अपना लक्ष्य तय करें व उसी क्षेत्र में अपनी पढाई को केंद्रित कर मेहनत करें ताकि सफलता मिल सके। इसके लिए उन्होंने हर विषय के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। वहीं छात्राओं को स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी गई व छात्राओं को सेनेटरी पैड भी वितरित किए।
इस मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष फिरोज अली ने कहा कि रोटरी ने मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज व सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की कक्षा छ से बाहर तक की छात्राओं को भविष्य निर्माण की जानकारी दी ताकि वे अभी से अपना लक्ष्य बना कर मेहनत करें। वहीं उन्हें स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी।
इस मौके पर प्रधानाचार्या अनीता डबराल ने रोटरी क्लब का विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होंने छात्राओं को बारहवीं के बाद आगे किस क्षेत्र में जाना है इसकी विस्तार से जानकारी देकर उनको प्रोत्साहित किया व उनका मनोबल बढाया। निश्चित ही इस कार्यशाला से छात्राओं को उनके भविष्य निर्माण में मार्ग दर्शन मिला है जिसका लाभ उनको मिलेगा। उन्होंने रोटरी का इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए विषेश आभार जताया।
इस मौके पर रोटेरियन रजत अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी समय समय पर शहर व समाज हित में अनेक कार्य करता है जिसका लाभ शहर की जनता को मिलता है इसी कड़ी में यह कार्यशाला छात्राओं को दिशा देगी ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके।
इस मौके पर रोटेरियन शैलेंद्र कर्णवाल, संजय अग्रवाल, सुविज्ञ सब्बरवाल, सुरेश अग्रवाल, योगिता, सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रही।
