Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • BJP
  • Blog
  • Business
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • Model
  • National
  • New tehri
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • सोशल मीडिया वायरल
  • उत्तरकाशी जुणगा गांव में मकान में लगी भीषण आग, झुलसने से दो लोग घायल
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • न्यूज़
  • सोशल मीडिया वायरल

उत्तरकाशी जुणगा गांव में मकान में लगी भीषण आग, झुलसने से दो लोग घायल

tapobhoomi April 27, 2026 1 min read

उत्तरकाशी में डांगडा तोक में आवासीय भवन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया.

उत्तरकाशी: डुंडा तहसील के अंतर्गत जुणगा गांव के डांगडा तोक में रविवार देर रात एक बड़े आवासीय भवन में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा मकान उसकी चपेट में आ गया. इस दर्दनाक घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही ब्रह्मखाल चौकी की पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और मकान पूरी तरह जल चुका था.

ग्राम प्रधान अनिल भंडारी ने बताया कि जुणगा गांव के डांगड़ा तोक में भीषण अग्निकांड के कारण एक मकान पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हो गया है. कहा कि आग की इस घटना में घर के अंदर रखा खाद्यान्न, घरेलू सामान समेत सब कुछ जलकर राख हो गया. वहीं,आग में झुलसने से एक महिला और पुरुष घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए देर रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवार को राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है. इस हादसे में अनिल सिंह भंडारी पुत्र शीशपाल सिंह भंडारी एवं महेश सिंह भंडारी पुत्र शीशपाल सिंह भंडारी का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और घर का समस्त सामान नष्ट हो गया है.

साथ ही सुमेर सिंह भण्डारी पुत्र स्वर्गीय कृतम सिंह भण्डारी एवं प्रमिला देवी पत्नी सोहन सिंह भण्डारी घायल हुए हैं, जिन्हें 108 सेवा के माध्यम से उत्तरकाशी उपचार हेतु भेजा गया है. उन्होंने प्रशासन से अग्निपिड़त परिवारों को मुआवजा देने की मांग की. आपदा प्रबंधन अधिकारी शरर्दुल गुसांई ने बताया कि जुणगा गांव में देर रात को आग लगने की सूचना मिली है. सूचना मिलते ही अग्निशमन, एसडीएआरएफ, आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई थी. साथ ही आग की चपेट में आने से दो लोग घायल हुए है, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है. वहीं, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.

जनपद में लगातार आग की घटनाएं सामने आती रहती हैं. इससे पहले मोरी ब्लॉक के कई गांवों में आग लगने के कारण मकान और गोशालाएं जलकर राख हो गई थी. बीते कुछ महीने पहले फिताड़ी गांव में आग लगने के कारण ग्रामीणों के आवासीय भवन जले थे. इसके साथ ही इससे पहले आराकोट बंगाण क्षेत्र के ग्राम डामटी थुनारा में भी आग लगने एक तीन मंजिला आवासीय भवन पूरी तरह जलकर राख हो गया था. आग की चपेट में आने से घर में रखा राशन, घरेलू सामान, नगदी और चार बकरियां, मुर्गे और खरगोश भी जल गए थे. वहीं, मोरी ब्लॉक के ग्राम सट्टा में अग्निकांड से दो आवासीय भवन क्षतिग्रस्त और एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी.

Continue Reading

Previous: उपराष्ट्रपति के साथ फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना एक महाराज को पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज
Next: चारधाम यात्रा को लेकर धामी सरकार पर गरजे गणेश गोदियाल, कहा-शोबाजी कर रही सरकार

Related Stories

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी
1 min read
  • Politics

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

June 11, 2026
Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च
1 min read
  • Tech

Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

June 11, 2026
देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा
1 min read
  • Dehardun

देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

June 11, 2026
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • BJP (30)
  • Blog (4)
  • Business (16)
  • Dehardun (230)
  • economy (21)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (24)
  • Life Style (8)
  • Model (1)
  • National (18)
  • New tehri (1)
  • Newsbeat (20)
  • Politics (152)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (49)
  • Stories (7)
  • Tech (34)
  • Uncategorized (22)
  • Uttarakhand (748)
  • World (45)
  • अपराध (109)
  • आपका शहर (123)
  • उत्तर प्रदेश (7)
  • उत्तरकाशी (15)
  • उत्तराखंड (926)
  • ऊधम सिंह नगर (5)
  • ऋषिकेश (49)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (245)
  • चमोली (12)
  • चम्पावत (5)
  • चलो चले देवभूमि (23)
  • चारधाम (29)
  • चारधाम यात्रा (31)
  • टिहरी (5)
  • ट्रेंडिंग खबरें (351)
  • ताज़ा ख़बरें (368)
  • दिल्ली (18)
  • दुर्घटना (48)
  • देश-विदेश (57)
  • देहरादून (97)
  • देहरादून/मसूरी (681)
  • धर्म-संस्कृति (60)
  • धामी सरकार (39)
  • नई दिल्ली (3)
  • नैनीताल (41)
  • न्यूज़ (165)
  • पिथौरागढ़ (5)
  • पुलिस (22)
  • बिहार (6)
  • भारत (157)
  • मनोरंजन (39)
  • मौसम (35)
  • राजधानी दिल्ली (20)
  • राजनीति (406)
  • रुड़की (7)
  • रुद्रपुर (17)
  • रुद्रप्रयाग (12)
  • वर्ल्ड न्यूज़ (16)
  • विदेश (5)
  • शिक्षा (34)
  • शिक्षा/रोजगार (8)
  • सेना (4)
  • सोशल मीडिया वायरल (688)
  • हरिद्वार (33)
  • हल्द्वानी (14)

Trending News

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी 1

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

June 11, 2026
Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च 2

Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

June 11, 2026
देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा 3

देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

June 11, 2026
निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग 4

निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

June 11, 2026
1 जुलाई से देश में दवाइयों के लिए लागू होंगे आईपी 2026 मानक, उत्तराखंड के फार्मा उद्योग को दी गई ट्रेनिंग 5

1 जुलाई से देश में दवाइयों के लिए लागू होंगे आईपी 2026 मानक, उत्तराखंड के फार्मा उद्योग को दी गई ट्रेनिंग

June 11, 2026
एडवेंचर टूरिज्म कैपिटल बन रहा उत्तराखंड, जौनसार की टौंस नदी में होगा इंटरनेशनल इवेंट, कुमाऊं में जुटेंगे ATOAI सदस्य 6

एडवेंचर टूरिज्म कैपिटल बन रहा उत्तराखंड, जौनसार की टौंस नदी में होगा इंटरनेशनल इवेंट, कुमाऊं में जुटेंगे ATOAI सदस्य

June 11, 2026
पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक शुरू, विकसित भारत@47 के रोडमैप पर चर्चा 7

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक शुरू, विकसित भारत@47 के रोडमैप पर चर्चा

June 11, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी
1 min read
  • Politics

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

June 11, 2026
Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च
1 min read
  • Tech

Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

June 11, 2026
देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा
1 min read
  • Dehardun

देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

June 11, 2026
निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
1 min read
  • उत्तराखंड

निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

June 11, 2026

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

BJP Business Dehardun economy Entertainment Health National Newsbeat Politics Sports Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश खबर हटकर चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर वर्ल्ड न्यूज़ शिक्षा सोशल मीडिया वायरल हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी
  • Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च
  • देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.