Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • BJP
  • Blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • Model
  • National
  • New tehri
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • देहरादून/मसूरी
  • जंगलों से दिखेगा ब्रह्मांड का नजारा, वन महकमा कर रहा नया पर्यटन मॉडल तैयार
  • Dehardun
  • उत्तराखंड
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून/मसूरी
  • सोशल मीडिया वायरल

जंगलों से दिखेगा ब्रह्मांड का नजारा, वन महकमा कर रहा नया पर्यटन मॉडल तैयार

tapobhoomi June 9, 2026 1 min read

वन विभाग पर्यटन गतिविधियों में एक और पर्यटन मॉडल को जोड़ने जा रहा है. पर्यटकों को ब्रह्मांड का नजारा दिखाने की कोशिश में है.

देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग अपनी इको टूरिज्म गतिविधियों को और अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में एक नई पहल की तैयारी कर रहा है. जंगलों की प्राकृतिक शांति और अंधेरे का उपयोग करते हुए विभाग अब पर्यटकों को ब्रह्मांड की अद्भुत दुनिया से रूबरू कराने की योजना बना रहा है. इसके लिए वन विभाग ने एस्ट्रो टूरिज्म को अपने पर्यटन मॉडल में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया है. यदि यह योजना धरातल पर उतरती है तो पर्यटक जंगलों के बीच स्थित वन विश्राम गृहों और गेस्ट हाउसों से तारों, ग्रहों और आकाशगंगाओं का दुर्लभ नजारा देख सकेंगे.

पर्यटकों के लिए नया अनुभव: उत्तराखंड में वन विभाग पहले से ही इको टूरिज्म, बर्ड वॉचिंग, नेचर ट्रेल, जंगल सफारी और वाइल्डलाइफ टूरिज्म जैसी गतिविधियां संचालित कर रहा है. लेकिन बदलते पर्यटन ट्रेंड को देखते हुए विभाग अब ऐसे विकल्प तलाश रहा है जो प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ पर्यटकों को नया अनुभव भी प्रदान करें. इसी कड़ी में एस्ट्रो टूरिज्म को सबसे उपयुक्त विकल्प माना जा रहा है.

क्या होता है एस्ट्रो टूरिज्म: एस्ट्रो टूरिज्म यानी खगोलीय पर्यटन एक ऐसी गतिविधि है जिसमें लोग शहरों की कृत्रिम रोशनी से दूर जाकर रात के समय खुले आसमान में तारों, ग्रहों, नक्षत्रों, मिल्की वे (आकाशगंगा), उल्कापिंड वर्षा और अन्य खगोलीय घटनाओं का अवलोकन करते हैं. इसके लिए आमतौर पर ऐसे स्थान चुने जाते हैं, जहां प्रकाश प्रदूषण बहुत कम हो और आसमान साफ दिखाई देता हो. विशेषज्ञ दूरबीनों और आधुनिक उपकरणों की मदद से पर्यटकों को ब्रह्मांड से जुड़ी जानकारी देते हैं. कई स्थानों पर नाइट स्काई वॉक, स्टार गेजिंग कैंप, एस्ट्रो फोटोग्राफी और खगोलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं. दुनिया के कई देशों में यह पर्यटन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और अब भारत में भी इसकी मांग बढ़ रही है.

जंगल क्यों हैं सबसे बेहतर विकल्प: वन विभाग के अनुसार संरक्षित वन क्षेत्रों में स्थित अधिकांश गेस्ट हाउस और वन विश्राम गृह शहरों की चकाचौंध से काफी दूर हैं. इन स्थानों पर कृत्रिम रोशनी बेहद कम होती है, जिससे रात के समय आसमान बेहद साफ दिखाई देता है.एस्ट्रो टूरिज्म के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त कम प्रकाश प्रदूषण है और उत्तराखंड के कई वन क्षेत्र इस मानक पर पूरी तरह खरे उतरते हैं. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वायुमंडलीय प्रदूषण भी अपेक्षाकृत कम होता है, जिससे तारों और ग्रहों का अवलोकन और बेहतर तरीके से किया जा सकता है.वन विभाग के पास पहले से ही ऐसे कई गेस्ट हाउस और बंगले मौजूद हैं जहां पर्यटक ठहरते हैं. ऐसे में बिना बड़े निर्माण कार्य के इन स्थानों को एस्ट्रो टूरिज्म के लिए विकसित किया जा सकता है.

उत्तराखंड वन विभाग की यह पहल राज्य के पर्यटन क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ सकती है. यदि योजना सफल होती है तो आने वाले समय में पर्यटक केवल जंगलों की जैव विविधता ही नहीं, बल्कि उन्हीं जंगलों से दिखाई देने वाले अनंत ब्रह्मांड का भी अद्भुत नजारा देख सकेंगे.
-पीके पात्रो, सीसीएफ, इको टूरिज्म उत्तराखंड वन विभाग-

निजी विशेषज्ञों के साथ मिलकर होगी शुरुआत: इस दिशा में प्रारंभिक स्तर पर एक प्रस्ताव तैयार किया है. योजना के तहत खगोल विज्ञान और एस्ट्रो टूरिज्म से जुड़े निजी विशेषज्ञों तथा संस्थाओं के साथ साझेदारी की जा सकती है.इन विशेषज्ञों की मदद से दूरबीनें, स्टार मैप, डिजिटल उपकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे. पर्यटकों को रात के समय आकाश में दिखाई देने वाले ग्रहों, तारामंडलों और खगोलीय घटनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी. इससे सामान्य पर्यटन गतिविधि एक शैक्षणिक और रोमांचक अनुभव में बदल सकती है.

किन क्षेत्रों में शुरू हो सकती है पहल: वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि कॉर्बेट लैंडस्केप के कुछ क्षेत्र, राजाजी टाइगर रिजर्व के आसपास स्थित वन विश्राम गृह, चकराता वन प्रभाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिले के कई वन क्षेत्र एस्ट्रो टूरिज्म के लिए उपयुक्त साबित हो सकते हैं.विशेष रूप से वे स्थान जहां रात के समय प्रकाश प्रदूषण बेहद कम है और मौसम अधिकांश समय साफ रहता है, उन्हें प्राथमिकता दी जा सकती है. विभाग पहले चरण में चुनिंदा गेस्ट हाउसों और बंगलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस योजना को शुरू करने पर विचार कर रहा है.

इको टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम: एस्ट्रो टूरिज्म को इको टूरिज्म और वाइल्डलाइफ टूरिज्म के साथ जोड़कर एक अनूठा पैकेज तैयार किया जा सकता है. दिन के समय पर्यटक जंगल सफारी, बर्ड वॉचिंग और नेचर ट्रेल का आनंद ले सकते हैं, जबकि रात में तारों भरे आसमान के नीचे ब्रह्मांड की दुनिया को करीब से देख सकते हैं. इससे पर्यटकों का ठहराव बढ़ेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा. स्थानीय युवाओं को गाइड, एस्ट्रो इंटरप्रेटर और हॉस्पिटैलिटी सेवाओं में रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं.

संरक्षण और पर्यटन का संतुलन: वन विभाग का मानना है कि यह गतिविधि पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा दे सकती है क्योंकि इसमें बड़े निर्माण या प्राकृतिक संसाधनों के दोहन की आवश्यकता नहीं होती. सीमित संसाधनों के साथ पर्यटकों को नया अनुभव उपलब्ध कराया जा सकता है.इसके साथ ही लोगों में खगोल विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और प्राकृतिक अंधेरे के महत्व को समझने का अवसर मिलेगा. बढ़ता प्रकाश प्रदूषण न केवल वन्यजीवों बल्कि खगोलीय अवलोकन पर भी असर डालता है. ऐसे में एस्ट्रो टूरिज्म लोगों को प्रकृति और ब्रह्मांड दोनों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम बन सकता है.

Continue Reading

Previous: H-1B वीजा मामले में ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने 1 लाख डॉलर वाली फीस को रद्द किया
Next: फायर सीजन खत्म होने से पहले तबादलों पर होमवर्क, 12 जून को होगा CSB में मंथन

Related Stories

iQOO Z11 Lite 5G भारत में लॉन्च, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स से लैस
1 min read
  • Tech

iQOO Z11 Lite 5G भारत में लॉन्च, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स से लैस

July 25, 2026
उधम सिंह नगर में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
1 min read
  • उत्तराखंड

उधम सिंह नगर में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

July 25, 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला
1 min read
  • Sports

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

July 25, 2026
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • BJP (34)
  • Blog (4)
  • Business (16)
  • CONGRESS (6)
  • crime (1)
  • Dehardun (342)
  • economy (23)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (24)
  • Life Style (8)
  • Model (1)
  • National (20)
  • New tehri (1)
  • Newsbeat (29)
  • Politics (157)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (54)
  • Stories (7)
  • Tech (57)
  • Uncategorized (26)
  • Uttarakhand (748)
  • World (62)
  • अंतरराष्ट्रीय (2)
  • अपराध (138)
  • अल्मोड़ा (1)
  • आपका शहर (141)
  • आपदा (1)
  • उत्तर प्रदेश (10)
  • उत्तरकाशी (22)
  • उत्तरराखंड विधानसभा (1)
  • उत्तराखंड (1,168)
  • उत्तराखण्ड (6)
  • ऊधम सिंह नगर (5)
  • ऋषिकेश (53)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (513)
  • गैरसैण (1)
  • चमोली (15)
  • चम्पावत (8)
  • चलो चले देवभूमि (23)
  • चारधाम (29)
  • चारधाम यात्रा (39)
  • टिहरी (6)
  • ट्रेंडिंग खबरें (665)
  • ताज़ा ख़बर (71)
  • ताज़ा ख़बरें (627)
  • दिल्ली (30)
  • दुर्घटना (72)
  • देश (4)
  • देश-विदेश (57)
  • देहरादून (100)
  • देहरादून/मसूरी (683)
  • धर्म-संस्कृति (60)
  • धामी सरकार (39)
  • नई दिल्ली (14)
  • नैनीताल (52)
  • न्यूज़ (462)
  • पिथौरागढ़ (17)
  • पुलिस (23)
  • बिहार (6)
  • भारत (181)
  • मनोरंजन (40)
  • मसूरी (4)
  • मुंबई (2)
  • मौसम (49)
  • राजधानी दिल्ली (20)
  • राजनीति (407)
  • रुड़की (8)
  • रुद्रपुर (28)
  • रुद्रप्रयाग (21)
  • वर्ल्ड न्यूज़ (20)
  • विदेश (7)
  • शिक्षा (43)
  • शिक्षा/रोजगार (10)
  • सेना (4)
  • सोशल मीडिया वायरल (1,010)
  • हरिद्वार (51)
  • हल्द्वानी (19)

Trending News

iQOO Z11 Lite 5G भारत में लॉन्च, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स से लैस 1

iQOO Z11 Lite 5G भारत में लॉन्च, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स से लैस

July 25, 2026
उधम सिंह नगर में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट 2

उधम सिंह नगर में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

July 25, 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला 3

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

July 25, 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला 4

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

July 25, 2026
वन्यजीव संघर्ष के लिए बनेगी जनपद स्तरीय कमेटी, पंचायतों की भूमिका को मजबूत करने पर होगा बल 5

वन्यजीव संघर्ष के लिए बनेगी जनपद स्तरीय कमेटी, पंचायतों की भूमिका को मजबूत करने पर होगा बल

July 25, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखायी हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि 6

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखायी हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

July 25, 2026
‘अगर डील करनी होती तो 26 दिन भूखा क्यों रहता?’-अनशन तोड़ने पर उठे सवालों का सोनम वांगचुक ने दिया जवाब 7

‘अगर डील करनी होती तो 26 दिन भूखा क्यों रहता?’-अनशन तोड़ने पर उठे सवालों का सोनम वांगचुक ने दिया जवाब

July 25, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

iQOO Z11 Lite 5G भारत में लॉन्च, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स से लैस
1 min read
  • Tech

iQOO Z11 Lite 5G भारत में लॉन्च, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स से लैस

July 25, 2026
उधम सिंह नगर में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
1 min read
  • उत्तराखंड

उधम सिंह नगर में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

July 25, 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला
1 min read
  • Sports

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

July 25, 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला
  • Uncategorized

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

July 25, 2026

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

BJP Dehardun economy Health National Newsbeat Politics Sports Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश खबर हटकर चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग वर्ल्ड न्यूज़ शिक्षा सोशल मीडिया वायरल हरिद्वार

Recent Posts

  • iQOO Z11 Lite 5G भारत में लॉन्च, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स से लैस
  • उधम सिंह नगर में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.