Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • Blog
  • Business
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • National
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • Uttarakhand
  • सीएम धामी ने जमरानी और सौंग बांध परियोजनाओं के लिए तय की टाइमलाइन, 2029 और 2030 तक होंगी पूरी
  • Uttarakhand
  • देहरादून/मसूरी
  • राजनीति

सीएम धामी ने जमरानी और सौंग बांध परियोजनाओं के लिए तय की टाइमलाइन, 2029 और 2030 तक होंगी पूरी

admin March 22, 2025 1 min read

उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण जमरानी बांध बहुद्देश्यीय परियोजना और सौंग बांध पेयजल परियोजना के निर्माण के लिए टाइमलाइन तय कर दी गई है। जमरानी बांध परियोजना को मार्च 2029 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। 3638 करोड़ की इस परियोजना पर अब तक 678 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं।
इसके अलावा सौंग बांध परियोजना पर कार्य चल रहा है, जिसे मार्च 2030 तक पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सिंचाई, लघु सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इसमें यह अवधि तय की गई। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जमरानी बांध परियोजना का निर्माण होने पर इससे हल्द्वानी शहर व उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए 117 एमएलडी (मिलियन लीटर डेली) पेयजल की उपलब्धता हो होगी। साथ ही 57 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। सौंग बांध परियोजना से देहरादून शहर और उपनगरीय क्षेत्रों के लिए वर्ष 2053 तक की अनुमानित आबादी के लिए ग्रेविटी से 150 एमएलडी पेयजल की उपलब्धता होगी। दोनों परियोजनाओं के आकार लेने पर इन क्षेत्रों में भूजल के बेतहाशा उपयोग पर भी अंकुश लग सकेगा। मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में इन दोनों परियोजनाओं समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जमरानी और सौंग बांध परियोजनाएं तय समय पर आकार लें, इसके लिए कार्य तेजी से किए जाएं।

जलस्रोतों के संरक्षण को वृहद स्तर पर हो काम
प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण-संवर्द्धन के लिए वृहद स्तर पर कार्य करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन और समृद्धि का आधार जल है। इसलिए जल संचय के साथ जलधाराओं और गाड़-गदेरों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में निरंतरता में प्रयास किए जाएं।

भूजल रिचार्ज पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
मुख्यमंत्री ने भूजल के रिचार्ज पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। साथ ही शहरी क्षेत्रों में सिंचाई, लघु सिंचाई व नगर निकायों को वर्षा जल संचय के लिए मिलकर कार्य करने को कहा। उन्होंने वर्षाकाल में विभिन्न शहरों के ड्रेनेज प्लान के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के लिए नवाचार पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

सिंचाई नहरों का मिले अधिकतम लाभ
मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि सिंचाई नहरों का अधिकतम लाभ लोगों को मिले। उन्होंने सिंचाई विभाग और खनन विभाग को नदियों व जलाशयों में जमा गाद की निकासी के लिए बैठक कर इसका उचित समाधान निकालने को निर्देशित किया।

61 सड़कों पर चल रहा काम
बैठक में मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत राज्य में 61 सड़कों पर काम चल रहा है। बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Continue Reading

Previous: भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल, गढ़वाल और कुमाऊं में निकालेगी बड़ी रैलियां
Next: उत्तराखंड में मौसम के दो रंग, पहाड़ में ठंड – मैदान में तपन; पारा और चढ़ने के आसार

Related Stories

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा
  • Dehardun

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा

March 2, 2026 51
अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा
1 min read
  • Dehardun

अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

March 2, 2026 3
अमेरिका कुछ देशों पर टैरिफ बढ़ाकर 15 प्रतिशत करेगा
1 min read
  • Dehardun

अमेरिका कुछ देशों पर टैरिफ बढ़ाकर 15 प्रतिशत करेगा

February 27, 2026
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • Blog (2)
  • Business (8)
  • Dehardun (57)
  • economy (4)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (16)
  • Life Style (8)
  • National (10)
  • Newsbeat (14)
  • Politics (109)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (45)
  • Stories (6)
  • Tech (18)
  • Uncategorized (17)
  • Uttarakhand (748)
  • World (11)
  • अपराध (15)
  • आपका शहर (56)
  • उत्तराखंड (484)
  • ऋषिकेश (33)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (75)
  • ट्रेंडिंग खबरें (66)
  • ताज़ा ख़बरें (80)
  • देश-विदेश (33)
  • देहरादून (76)
  • देहरादून/मसूरी (658)
  • धर्म-संस्कृति (37)
  • धामी सरकार (19)
  • नैनीताल (16)
  • न्यूज़ (37)
  • पुलिस (7)
  • बिहार (3)
  • भारत (109)
  • मनोरंजन (15)
  • मौसम (13)
  • राजधानी दिल्ली (10)
  • राजनीति (402)
  • विदेश (2)
  • शिक्षा (13)
  • शिक्षा/रोजगार (1)
  • सोशल मीडिया वायरल (120)

Trending News

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा 1

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा

March 2, 2026
मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित 2

मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित

March 2, 2026
रविवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “दिव्य कला मेला” का समापन समारोह देहरादून में सम्पन्न हुआ। 3

रविवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “दिव्य कला मेला” का समापन समारोह देहरादून में सम्पन्न हुआ।

March 2, 2026
अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा 4

अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

March 2, 2026
अमेरिका कुछ देशों पर टैरिफ बढ़ाकर 15 प्रतिशत करेगा 5

अमेरिका कुछ देशों पर टैरिफ बढ़ाकर 15 प्रतिशत करेगा

February 27, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन 6

मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन

February 27, 2026
शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल 7

शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल

February 27, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा
  • Dehardun

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा

March 2, 2026 51
मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित
1 min read
  • Dehardun

मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित

March 2, 2026
रविवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “दिव्य कला मेला” का समापन समारोह देहरादून में सम्पन्न हुआ।
  • Dehardun

रविवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “दिव्य कला मेला” का समापन समारोह देहरादून में सम्पन्न हुआ।

March 2, 2026 6
अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा
1 min read
  • Dehardun

अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

March 2, 2026 3

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

Blog Business Dehardun economy employment Entertainment Featured Finance Health Life Style National Newsbeat Politics Science Sport Sports Stories Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश खबर हटकर ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल

Recent Posts

  • छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा
  • मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित
  • रविवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “दिव्य कला मेला” का समापन समारोह देहरादून में सम्पन्न हुआ।
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.