Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • BJP
  • Blog
  • Business
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • Model
  • National
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार में वन गुर्जरों ने मार डाले राष्ट्रीय पशु! एक ही दिन में दो बाघों की मौत से हड़कंप
  • अपराध
  • आपका शहर
  • उत्तराखंड
  • खबर हटकर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार

हरिद्वार में वन गुर्जरों ने मार डाले राष्ट्रीय पशु! एक ही दिन में दो बाघों की मौत से हड़कंप

tapobhoomi May 20, 2026 1 min read

हरिद्वार में बाघ के बाद बाघिन का शव बरामद, एक ही दिन दो बाघों की मौत से वन विभाग में हड़कंप, अबतक एक गुर्जर गिरफ्तार

हरिद्वार: वन विभाग हरिद्वार की श्यामपुर रेंज की सजनपुर बीट के जंगल में दो बाघों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. जहां एक दिन पहले दो वर्षीय नर बाघ का शव बरामद हुआ था, तो वहीं आज उसी के करीब 150 मीटर की दूरी पर मादा बाघ का शव मिला है. बताया जा रहा है कि मृतक मादा बाघ की उम्र भी करीब दो वर्ष है. दोनों बाघ बाघिन भाई-बहन थे.

बाघिन के शव को एक गदेरे में पत्ते डालकर छिपाया हुआ था. आरोपियों ने उसके भी पैर काटे हुए थे. वहीं, अब उनकी मां की तलाश में सर्च अभियान जारी है. मां के साथ भी अनहोनी की आशंका है. फिलहाल, दो बाघों के शिकार के बाद हरिद्वार से लेकर देहरादून और दिल्ली तक हड़कंप मच गया है. हालांकि, एक वन गुर्जर को हरिद्वार वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, उसके तीन साथी फरार बताए जा रहे हैं.

18 मई की शाम को बरामद हुआ था नर बाघ का शव, 19 मई को दिन में बाघिन भी मृत मिली: हरिद्वार वन विभाग की टीम को बीते सोमवार यानी 18 मई की शाम को श्यामपुर रेंज अंतर्गत सजनपुर बीट, श्यामपुर कम्पार्टमेंट संख्या 9 में सर्चिंग के दौरान जंगल में दो वर्षीय नर बाघ का शव बरामद हुआ था. बाघ के चारों पैर कटे मिले थे. जबकि, उसकी खाल और दांत सुरक्षित पाए गए.

मौके से एक मृत भैंस का शव भी बरामद किया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि भैंस के शव पर पहले जहरीला पदार्थ छिड़का गया. जिसे बाघों के झुंड ने खा लिया और फिर पास में ही नर बाघ का शव बरामद हुआ. वन विभाग को वन गुर्जरों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मुखबिर से मिली थी. सूचना मिलने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था.

जांच में सामने आया कि आरोपी रात के अंधेरे में बाघ की खाल उतारने और दांत निकालने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले वन विभाग ने कार्रवाई कर दी और एक वन गुर्जर को दबोच लिया. वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी ही थी कि आज यानी 19 मई को दिन में घटनास्थल के डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर ही बाघिन का शव मिलने से सनसनी मच गई.

जानिए कैसे किया था बाघ का शिकार? वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दो दिन पहले बाघिन ने वन गुर्जरों की भैंस का शिकार किया था. उसके बाद वन गुर्जरों ने भैंस के शव को बरामद कर लिया. वन गुर्जरों ने मृत भैंस के शव पर जहरीला पदार्थ छिड़क दिया. जैसे ही बाघों ने भैंस के मांस को खाया, वैसे ही उनकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपियों ने बाघों के पैर काट दिए और फिर उसे मार्केट में बेचने की तैयारी कर रहे थे.

आरोपी जंगल में ही बाघ के क्षत विक्षत शव को छोड़कर घर आ गए. अगले दिन रात को उन्हें शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई, लेकिन उससे पहले किसी ने मुखबिरी कर दी. वन विभाग की टीम ने जंगल से पहले सोमवार को एक नर शव बरामद कर लिया और फिर मंगलवार को उसकी की बहन मादा बाघ का शव भी बरामद हुआ. आरोपियों ने उसके भी पैर कटे दिए थे और पत्तों से शव को ढक दिया था.

राजाजी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में लापरवाही: जिस स्थान पर जंगल में दो साल के दो बाघ-बाघिन का शिकार किया गया और जंगल से ही उनका शव मिला है, वो राजाजी टाइगर रिजर्व और हरिद्वार वन प्रभाग की सीमा के बीच स्थित है. खासकर बाघ और हाथियों की मूवमेंट वाले इस स्थान को अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है.

यहां कई बाघ विचरण करते हैं. ऐसे में एक साथ दो बाघों के शिकार हो जाने के बाद यहां विभागीय लापरवाही सामने आई है. यदि यहां सघन गश्त की जाती तो, इतना बड़ी घटना से बचा जा सकता था. फिलहाल, बाघ की मौत के बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

वन गुर्जरों को जारी परमिट की क्षमता से ज्यादा वन गुर्जरों का निवास: सबसे ज्यादा संवेदनशील श्यामपुर रेंज स्थित सिद्ध श्रोत और खारा क्षेत्र है. यहां पर बीते कुछ सालों में गुर्जरों या गुज्जर के डेरे राजाजी की सीमा तक पहुंच गए हैं. वन गुर्जरों की संख्या के साथ ही इनकी भैंसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है.

पूर्व में शिकायत मिली है कि वन्यकर्मियों की लापरवाही के चलते अक्सर वन गुर्जर भैंसों को चराने के लिए रिजर्व फॉरेस्ट तक में घुस जाते हैं और इसी आड़ में वन संपदा को नुकसान पहुंचाते हैं. वन प्रभाग की लापरवाही के चलते ये वन गुर्जर कभी भी राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं.

मृतक बाघ की मां के साथ रहने की संभावना: जंगल में जिस दो साल के दो बाघों के शव मिले है, संभावना जताई जा रही है कि वो अपनी मां के साथ रह रहे थे. क्योंकि, दो से तीन साल तक बाघों के बच्चे मां के साथ ही जंगल में रहते हैं और मां से ही शिकार करने के तौर तरीके सीखते हैं.

आशंका है कि बच्चों के साथ मां ने भी जहरीला मांस खाया होगा. वन विभाग की टीम के साथ ही राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन मां की तलाश में जुटे हैं. यदि मां की तलाश हो गई तो ठीक है, वरना मृतक बाघों की मां के साथ भी किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता.

एक वन गुर्जर गिरफ्तार, तीन फरार: 18 मई को नर बाघ का शव मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलम उर्फ फम्मी पुत्र शमशेर, निवासी गुर्जर डेरा, श्यामपुर कंपार्टमेंट संख्या 9 है. जबकि, उसके तीन साथी आमिर हमजा उर्फ मियां, आशिक और जुप्पी फरार चल रहे हैं. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

“जहां से दो साल के नर बाघ का शव मिला था, उसी से थोड़ी दूर सर्चिंग के दौरान गदेरे से मादा बाघ का शव भी मिला है. आरोपियों ने शव को पत्तों से ढककर छिपा रखा था. टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है. फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.“-स्वप्निल अनिरुद्ध, डीएफओ

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का निधन, मैक्स अस्पताल में ली आखिरी सांस
Next: गंगा में नहा रहा था 19 साल का सेन, अचानक गहरे पानी में डूबकर हुआ लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Related Stories

भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स
1 min read
  • World

भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स

May 20, 2026
देहरादून पहुंचे उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि
  • Dehardun

देहरादून पहुंचे उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि

May 20, 2026
‘रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त!’, पीएम मोदी के इटली पहुंचने पर मेलोनी ने साझा की तस्वीर
1 min read
  • World

‘रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त!’, पीएम मोदी के इटली पहुंचने पर मेलोनी ने साझा की तस्वीर

May 20, 2026
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • BJP (26)
  • Blog (4)
  • Business (16)
  • Dehardun (189)
  • economy (18)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (24)
  • Life Style (8)
  • Model (1)
  • National (16)
  • Newsbeat (19)
  • Politics (146)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (46)
  • Stories (7)
  • Tech (24)
  • Uncategorized (20)
  • Uttarakhand (748)
  • World (37)
  • अपराध (84)
  • आपका शहर (104)
  • उत्तर प्रदेश (5)
  • उत्तरकाशी (7)
  • उत्तराखंड (791)
  • ऊधम सिंह नगर (3)
  • ऋषिकेश (48)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (128)
  • चमोली (3)
  • चम्पावत (3)
  • चलो चले देवभूमि (15)
  • चारधाम (23)
  • चारधाम यात्रा (22)
  • टिहरी (4)
  • ट्रेंडिंग खबरें (187)
  • ताज़ा ख़बरें (190)
  • दिल्ली (10)
  • दुर्घटना (27)
  • देश-विदेश (55)
  • देहरादून (93)
  • देहरादून/मसूरी (675)
  • धर्म-संस्कृति (58)
  • धामी सरकार (39)
  • नैनीताल (35)
  • न्यूज़ (88)
  • पिथौरागढ़ (2)
  • पुलिस (20)
  • बिहार (6)
  • भारत (134)
  • मनोरंजन (32)
  • मौसम (30)
  • राजधानी दिल्ली (18)
  • राजनीति (406)
  • रुड़की (3)
  • रुद्रपुर (9)
  • रुद्रप्रयाग (8)
  • वर्ल्ड न्यूज़ (11)
  • विदेश (5)
  • शिक्षा (28)
  • शिक्षा/रोजगार (8)
  • सेना (3)
  • सोशल मीडिया वायरल (497)
  • हरिद्वार (16)
  • हल्द्वानी (6)

Trending News

भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स 1

भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स

May 20, 2026
देहरादून पहुंचे उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि 2

देहरादून पहुंचे उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि

May 20, 2026
‘रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त!’, पीएम मोदी के इटली पहुंचने पर मेलोनी ने साझा की तस्वीर 3

‘रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त!’, पीएम मोदी के इटली पहुंचने पर मेलोनी ने साझा की तस्वीर

May 20, 2026
गूगल मैप से रास्ता भटककर गली में पहुंचा ट्रक, नमाज पढ़ने जा रहे बुजुर्ग को कुचला, CCTV में कैद घटना 4

गूगल मैप से रास्ता भटककर गली में पहुंचा ट्रक, नमाज पढ़ने जा रहे बुजुर्ग को कुचला, CCTV में कैद घटना

May 20, 2026
केदारनाथ यात्रा: बारिश से गौरीकुंड-सोनप्रयाग मार्ग पर लैंडस्लाइड, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु सुरक्षित निकाले 5

केदारनाथ यात्रा: बारिश से गौरीकुंड-सोनप्रयाग मार्ग पर लैंडस्लाइड, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

May 20, 2026
आज हरिद्वार खड़खड़ी घाट पर होगा पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का अंतिम संस्कार, भाजपा मुख्यालय में होंगे अंतिम दर्शन 6

आज हरिद्वार खड़खड़ी घाट पर होगा पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का अंतिम संस्कार, भाजपा मुख्यालय में होंगे अंतिम दर्शन

May 20, 2026
दवा विक्रेताओं की देशव्यापी हड़ताल आज, 12 लाख मेडिकल स्टोर बंद, सप्लाई ठप होने की संभावना 7

दवा विक्रेताओं की देशव्यापी हड़ताल आज, 12 लाख मेडिकल स्टोर बंद, सप्लाई ठप होने की संभावना

May 20, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स
1 min read
  • World

भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स

May 20, 2026
देहरादून पहुंचे उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि
  • Dehardun

देहरादून पहुंचे उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि

May 20, 2026
‘रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त!’, पीएम मोदी के इटली पहुंचने पर मेलोनी ने साझा की तस्वीर
1 min read
  • World

‘रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त!’, पीएम मोदी के इटली पहुंचने पर मेलोनी ने साझा की तस्वीर

May 20, 2026
गूगल मैप से रास्ता भटककर गली में पहुंचा ट्रक, नमाज पढ़ने जा रहे बुजुर्ग को कुचला, CCTV में कैद घटना
1 min read
  • उत्तराखंड

गूगल मैप से रास्ता भटककर गली में पहुंचा ट्रक, नमाज पढ़ने जा रहे बुजुर्ग को कुचला, CCTV में कैद घटना

May 20, 2026

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

BJP Business Dehardun economy Entertainment Health National Newsbeat Politics Science Sport Sports Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश खबर हटकर चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ शिक्षा सोशल मीडिया वायरल हरिद्वार

Recent Posts

  • भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स
  • देहरादून पहुंचे उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि
  • ‘रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त!’, पीएम मोदी के इटली पहुंचने पर मेलोनी ने साझा की तस्वीर
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.