Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • BJP
  • Blog
  • Business
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • Model
  • National
  • New tehri
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • सोशल मीडिया वायरल
  • अर्धकुंभ के ‘रंग में भंग’ डाल सकते हैं 4 ‘गजराज गैंग’, 30 हाथियों की पहचान, शैतान टस्कर कमांडरों पर खास नजर
  • Dehardun
  • उत्तराखंड
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • न्यूज़
  • सोशल मीडिया वायरल

अर्धकुंभ के ‘रंग में भंग’ डाल सकते हैं 4 ‘गजराज गैंग’, 30 हाथियों की पहचान, शैतान टस्कर कमांडरों पर खास नजर

tapobhoomi June 23, 2026 1 min read

वनाधिकारियों के अनुसार टस्कर प्रत्येक हाथी समूह का नेतृत्व करते हैं, विभाग ने ऐसे 8 टस्कर हाथियों की पहचान की है, नवीन उनियाल की रिपोर्ट

देहरादून: जंगलों के मदमस्त हाथियों का रास्ता रोकना बिल्ली के गले में घंटी बांधने जैसा है. और यदि ये हाथी झुंड में हों तो यकीन मानिए किसी की भी शामत आ सकती है. बस इसी मुश्किल काम को इस बार जंगलों की खाकी ब्रिगेड करने जा रही है. इन्हें तलाश है ऐसे शैतान कमांडरों की, जिन्हें जंगल से ज्यादा इंसानी आबादी में मौजूद खेती पसंद है. यही नहीं खासतौर उस एक दांत वाले टस्कर हाथी को भी ढूंढा जा रहा है, जो हरिद्वार के लोगों के लिए बिन बुलाया मेहमान बन गया है. कुंभ क्षेत्र में हाथियों की चहलकदमी पर ईटीवी भारत की स्पेशल रिपोर्ट.

अर्धकुंभ के ‘रंग में भंग’ डाल सकते हैं जंगली हाथी: हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं. राज्य सरकार इस आयोजन को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर व्यापक तैयारियों में जुटी हुई है. हालांकि इस बार राज्य में अर्धकुंभ प्रस्तावित है, लेकिन व्यवस्थाएं महाकुंभ के स्तर की की जा रही हैं. सरकार को उम्मीद है कि देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे. ऐसे में सुरक्षा, यातायात, आवास और अन्य व्यवस्थाओं के साथ-साथ एक ऐसी चुनौती भी सामने है, जो न तो किसी निमंत्रण की मोहताज है और न ही किसी प्रशासनिक आदेश को मानती है. यह चुनौती है जंगलों से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने वाले हाथियों के झुंडों की.

वन विभाग के सामने उधम मचाने वाले हाथियों को रोकने की चुनौती: वन विभाग के सामने इस समय सबसे बड़ी चिंता उन गजराज गैंग को लेकर है, जो हरिद्वार डिवीजन और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहते हैं. इन हाथियों के कई समूह ऐसे हैं, जो जंगलों से निकलकर खेतों, गांवों और शहरों की ओर पहुंच जाते हैं. खास बात यह है कि इनमें कुछ हाथी इतने जिद्दी और आदतन हो चुके हैं कि उन्हें इंसानी आबादी और खेती वाले क्षेत्र जंगल से ज्यादा आकर्षित करते हैं.

वन विभाग ने तैयार की है विशेष रणनीति: वन विभाग ने ऐसे हाथियों को लेकर विशेष रणनीति तैयार की है. विभाग का मानना है कि हाथियों के इन समूहों को नियंत्रित करने के लिए उनके नेताओं यानी कमांडर हाथियों पर नजर रखना सबसे जरूरी है. यही वजह है कि इस बार वन विभाग की पूरी खाकी ब्रिगेड इन शैतान कमांडरों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, ताकि उनकी प्लानिंग को पहले ही विफल किया जा सके.

एक दांत वाला हाथी बना सबसे बड़ी चिंता: हरिद्वार डिवीजन में रहने वाले लोगों के बीच एक हाथी खासा चर्चित है. स्थानीय लोग उसे एक दांत वाला हाथी कहकर पुकारते हैं. वन विभाग के रिकॉर्ड में भी यह हाथी बेहद शैतान माना जाता है. यह हाथी कई बार आबादी वाले क्षेत्रों में देखा गया है और इसकी गतिविधियों ने वन विभाग की चिंता बढ़ाई है.

हाथी चिन्हीकरण और विशेष निगरानी: विभाग ने इस हाथी का चिन्हीकरण कर लिया है और इस पर विशेष निगरानी रखने की योजना बनाई है. अधिकारियों का मानना है कि यह हाथी न केवल अपने व्यवहार के कारण अलग पहचान रखता है, बल्कि कई बार मानव-हाथी संघर्ष की स्थितियां भी पैदा कर चुका है. यही कारण है कि कुंभ मेले से पहले इसे लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

30 हाथियों की पहचान, 4 गैंग सबसे ज्यादा संवेदनशील: वन विभाग ने हरिद्वार कुंभ क्षेत्र और उसके आसपास सक्रिय करीब 30 हाथियों को चिन्हित किया है. ये वे हाथी हैं, जो अक्सर जंगलों से बाहर निकलकर आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं. इनमें कई हाथी किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने के लिए भी जाने जाते हैं.

बेहद जिद्दी हैं हाथियों के समूह: अध्ययन के दौरान वन विभाग ने ऐसे चार प्रमुख गजराज गैंग की पहचान की है, जो सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं. ये हाथी समूह बेहद जिद्दी हैं और कई बार वन विभाग के प्रयासों के बावजूद अपने पारंपरिक मार्ग छोड़कर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं. अधिकारियों के अनुसार ये हाथी अब शहरों और गांवों के इतने अभ्यस्त हो चुके हैं कि सप्ताह में कई बार जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में घूमते हुए देखे जाते हैं. यही वजह है कि कुंभ जैसे विशाल आयोजन के दौरान इनकी गतिविधियां गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है.

राजाजी से हरिद्वार तक फैला है हाथियों का आतंक: हरिद्वार डिवीजन का बड़ा हिस्सा सीधे तौर पर शहर से सटा हुआ है. ऐसे में रिजर्व क्षेत्र में रहने वाले हाथी अक्सर हरिद्वार की ओर आ जाते हैं. समय के साथ मानव आबादी बढ़ने, विकास कार्यों के विस्तार और हाथियों के पारंपरिक कॉरिडोर प्रभावित होने के कारण यह समस्या और गंभीर हुई है.

इस कारण आबादी में आ रहे हाथी: वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि हाथियों के प्राकृतिक मार्गों में लगातार हस्तक्षेप होने के कारण उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में कठिनाई होती है. नतीजतन वे गांवों और कस्बों से होकर गुजरने को मजबूर हो जाते हैं. यही कारण है कि हरिद्वार डिवीजन को मानव-हाथी संघर्ष के लिहाज से राज्य के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में गिना जाता है.

कमांडर हाथियों पर विशेष नजर: वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक हाथी समूह में कुछ प्रमुख टस्कर हाथी होते हैं, जो पूरे झुंड का नेतृत्व करते हैं. विभाग ने ऐसे 8 टस्कर हाथियों की पहचान की है, जो अपने-अपने समूह के लीडर हैं. वन विभाग का मानना है कि यदि इन टस्कर हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए, तो पूरे समूह की गतिविधियों का आकलन किया जा सकता है. यही कारण है कि विभाग अब इन हाथियों के व्यवहार और आवाजाही के पैटर्न का अध्ययन कर रहा है.

रिकॉर्ड के अनुसार श्यामपुर रेंज और झिलमिल झील के आसपास के क्षेत्र हाथियों की आवाजाही के प्रमुख मार्ग हैं. वन विभाग ने जगजीतपुर और भोगपुर गांव के आसपास के इलाकों को महत्वपूर्ण हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया है, जहां हाथियों की गतिविधियां सबसे ज्यादा दर्ज की जाती हैं.

रेडियो कॉलर से होगी निगरानी: हरिद्वार डिवीजन के डीएफओ स्वप्निल के अनुसार कई हाथियों का चिन्हीकरण किया जा चुका है. अब विशेषज्ञ संस्थाओं की मदद से इन हाथियों के व्यवहार का विस्तृत अध्ययन कराया जाएगा.

WWF और WII के साथ समन्वय: वन विभाग इस कार्य के लिए WWF और WII जैसी संस्थाओं के साथ समन्वय कर रहा है. अध्ययन पूरा होने के बाद चयनित हाथियों को रेडियो कॉलर पहनाए जाएंगे. रेडियो कॉलर की मदद से वन विभाग को हाथियों की लोकेशन और गतिविधियों की रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी. अधिकारियों का मानना है कि यह तकनीक कुंभ मेले के दौरान संभावित खतरों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

कुंभ क्षेत्र में बढ़ेगी चुनौती: कुंभ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है. ऐसे में हाथियों की मौजूदगी किसी भी समय गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हाथियों का कोई झुंड भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पहुंच जाता है, तो भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि जिन क्षेत्रों से हाथी आबादी वाले इलाके में प्रवेश करते हैं, उन्हीं क्षेत्रों के आसपास कुंभ के दौरान पार्किंग स्थल, टेंट सिटी और अस्थायी आवास बनाए जाते हैं. यानी जहां हाथियों की आवाजाही दर्ज होती है, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी भी रहती है. ऐसे में वन विभाग की जिम्मेदारी कई गुना बढ़ गई है.

तकनीक और मानव संसाधन दोनों का सहारा: वन विभाग ने इस चुनौती से निपटने के लिए बहुस्तरीय रणनीति तैयार की है. विभाग आधुनिक तकनीक के साथ-साथ अतिरिक्त मानव संसाधन का भी उपयोग करेगा. योजना के तहत संवेदनशील क्षेत्रों में कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे. ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी. इसके अलावा पेट्रोलिंग को भी बढ़ाया जाएगा. हरिद्वार डिवीजन में गंगा नदी का विस्तृत क्षेत्र होने के कारण वन विभाग ने कॉर्बेट क्षेत्र से एटीवी (ऑल टेरेन व्हीकल) की मांग भी की है, ताकि दुर्गम क्षेत्रों में तेजी से गश्त की जा सके.

8 किलोमीटर क्षेत्र में खाई और सोलर फेंसिंग: शिवालिक रेंज के सीएफ राजीव धीमान के अनुसार वन विभाग ने हाथियों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए भौतिक अवरोध भी तैयार करने की योजना बनाई है. इसके तहत लगभग 8 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में खाई बनाई जाएगी, ताकि हाथी आसानी से आबादी वाले क्षेत्रों की ओर न बढ़ सकें. इसके साथ ही इसी क्षेत्र में सोलर फेंसिंग भी लगाई जाएगी. विभाग दो वॉच टावर स्थापित करने की तैयारी में है, जहां से संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जाएगी. इसके अलावा पांच क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) भी तैनात की जाएंगी. प्रत्येक टीम में लगभग 30 कर्मचारी होंगे और उनका नेतृत्व एसडीओ स्तर के अधिकारी करेंगे. किसी भी आपात स्थिति में ये टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगी.

वन विभाग के सामने बड़ी परीक्षा: कुंभ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है. लेकिन इसके साथ ही वन विभाग के सामने एक और जिम्मेदारी है, वो है हाथियों और इंसानों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखना. चार सक्रिय गजराज गैंग, करीब 30 चिन्हित हाथी, आठ प्रमुख टस्कर और एक कुख्यात एक दांत वाला हाथी फिलहाल वन विभाग की निगरानी सूची में हैं. इनकी गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है.

कुंभ में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकना पहली प्राथमिकता: साफ है कि कुंभ के सफल आयोजन के लिए सिर्फ यातायात और सुरक्षा प्रबंधन ही पर्याप्त नहीं होंगे, बल्कि जंगलों के इन बिन बुलाए मेहमानों की गतिविधियों को नियंत्रित करना भी उतना ही जरूरी होगा. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि वन विभाग की खाकी ब्रिगेड इन शैतान कमांडरों की चाल को किस हद तक नाकाम कर पाती है और करोड़ों श्रद्धालुओं के बीच मानव और वन्यजीव संघर्ष की आशंका को कितना कम कर पाती है.

Continue Reading

Previous: PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सैन्य धाम’ की लागत हुए दोगुनी, 55 करोड़ था बजट, 92 करोड़ हुए खर्च, 12 करोड़ और मांगे
Next: नाइट ड्यूटी से लौट रहे शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Related Stories

भारत से नई Renault Duster का निर्यात हुआ शुरू, 750 यूनिट्स का पहला बैच साउथ अफ्रीका रवाना
1 min read
  • Tech

भारत से नई Renault Duster का निर्यात हुआ शुरू, 750 यूनिट्स का पहला बैच साउथ अफ्रीका रवाना

June 23, 2026
टनकपुर शारदा नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, नदी में डूबे दो युवक
1 min read
  • उत्तराखंड

टनकपुर शारदा नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, नदी में डूबे दो युवक

June 23, 2026
NEET री-एग्जाम के बाद Telegram पर लगा टेम्पररी बैन हटा, Play Store पर फिर उपलब्ध
1 min read
  • खबर हटकर

NEET री-एग्जाम के बाद Telegram पर लगा टेम्पररी बैन हटा, Play Store पर फिर उपलब्ध

June 23, 2026
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • BJP (30)
  • Blog (4)
  • Business (16)
  • Dehardun (260)
  • economy (23)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (24)
  • Life Style (8)
  • Model (1)
  • National (19)
  • New tehri (1)
  • Newsbeat (20)
  • Politics (154)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (51)
  • Stories (7)
  • Tech (43)
  • Uncategorized (23)
  • Uttarakhand (748)
  • World (51)
  • अपराध (124)
  • अल्मोड़ा (1)
  • आपका शहर (132)
  • उत्तर प्रदेश (9)
  • उत्तरकाशी (16)
  • उत्तराखंड (992)
  • ऊधम सिंह नगर (5)
  • ऋषिकेश (51)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (324)
  • चमोली (13)
  • चम्पावत (7)
  • चलो चले देवभूमि (23)
  • चारधाम (29)
  • चारधाम यात्रा (34)
  • टिहरी (5)
  • ट्रेंडिंग खबरें (443)
  • ताज़ा ख़बरें (460)
  • दिल्ली (25)
  • दुर्घटना (58)
  • देश-विदेश (57)
  • देहरादून (98)
  • देहरादून/मसूरी (681)
  • धर्म-संस्कृति (60)
  • धामी सरकार (39)
  • नई दिल्ली (3)
  • नैनीताल (43)
  • न्यूज़ (244)
  • पिथौरागढ़ (8)
  • पुलिस (23)
  • बिहार (6)
  • भारत (168)
  • मनोरंजन (39)
  • मौसम (38)
  • राजधानी दिल्ली (20)
  • राजनीति (407)
  • रुड़की (7)
  • रुद्रपुर (19)
  • रुद्रप्रयाग (13)
  • वर्ल्ड न्यूज़ (18)
  • विदेश (6)
  • शिक्षा (37)
  • शिक्षा/रोजगार (8)
  • सेना (4)
  • सोशल मीडिया वायरल (781)
  • हरिद्वार (38)
  • हल्द्वानी (17)

Trending News

भारत से नई Renault Duster का निर्यात हुआ शुरू, 750 यूनिट्स का पहला बैच साउथ अफ्रीका रवाना 1

भारत से नई Renault Duster का निर्यात हुआ शुरू, 750 यूनिट्स का पहला बैच साउथ अफ्रीका रवाना

June 23, 2026
टनकपुर शारदा नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, नदी में डूबे दो युवक 2

टनकपुर शारदा नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, नदी में डूबे दो युवक

June 23, 2026
NEET री-एग्जाम के बाद Telegram पर लगा टेम्पररी बैन हटा, Play Store पर फिर उपलब्ध 3

NEET री-एग्जाम के बाद Telegram पर लगा टेम्पररी बैन हटा, Play Store पर फिर उपलब्ध

June 23, 2026
नाइट ड्यूटी से लौट रहे शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर 4

नाइट ड्यूटी से लौट रहे शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

June 23, 2026
अर्धकुंभ के ‘रंग में भंग’ डाल सकते हैं 4 ‘गजराज गैंग’, 30 हाथियों की पहचान, शैतान टस्कर कमांडरों पर खास नजर 5

अर्धकुंभ के ‘रंग में भंग’ डाल सकते हैं 4 ‘गजराज गैंग’, 30 हाथियों की पहचान, शैतान टस्कर कमांडरों पर खास नजर

June 23, 2026
PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सैन्य धाम’ की लागत हुए दोगुनी, 55 करोड़ था बजट, 92 करोड़ हुए खर्च, 12 करोड़ और मांगे 6

PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सैन्य धाम’ की लागत हुए दोगुनी, 55 करोड़ था बजट, 92 करोड़ हुए खर्च, 12 करोड़ और मांगे

June 23, 2026
नगरासू गुरुद्वारा विवाद: वार्ता से समाधान की ओर बढ़ रहा मामला, अभी भी डटे हैं 5 निहंग सिख 7

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: वार्ता से समाधान की ओर बढ़ रहा मामला, अभी भी डटे हैं 5 निहंग सिख

June 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

भारत से नई Renault Duster का निर्यात हुआ शुरू, 750 यूनिट्स का पहला बैच साउथ अफ्रीका रवाना
1 min read
  • Tech

भारत से नई Renault Duster का निर्यात हुआ शुरू, 750 यूनिट्स का पहला बैच साउथ अफ्रीका रवाना

June 23, 2026
टनकपुर शारदा नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, नदी में डूबे दो युवक
1 min read
  • उत्तराखंड

टनकपुर शारदा नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, नदी में डूबे दो युवक

June 23, 2026
NEET री-एग्जाम के बाद Telegram पर लगा टेम्पररी बैन हटा, Play Store पर फिर उपलब्ध
1 min read
  • खबर हटकर

NEET री-एग्जाम के बाद Telegram पर लगा टेम्पररी बैन हटा, Play Store पर फिर उपलब्ध

June 23, 2026
नाइट ड्यूटी से लौट रहे शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
1 min read
  • उत्तराखंड

नाइट ड्यूटी से लौट रहे शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

June 23, 2026

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

BJP Dehardun economy Entertainment Health National Newsbeat Politics Sports Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश खबर हटकर चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर वर्ल्ड न्यूज़ शिक्षा सोशल मीडिया वायरल हरिद्वार हल्द्वानी

Recent Posts

  • भारत से नई Renault Duster का निर्यात हुआ शुरू, 750 यूनिट्स का पहला बैच साउथ अफ्रीका रवाना
  • टनकपुर शारदा नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, नदी में डूबे दो युवक
  • NEET री-एग्जाम के बाद Telegram पर लगा टेम्पररी बैन हटा, Play Store पर फिर उपलब्ध
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.