Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • BJP
  • Blog
  • Business
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • Model
  • National
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • ग्रीन कॉरिडोर से मिलेगी रफ्तार, उत्तराखंड और हिमाचल के बीच कनेक्टिविटी मजबूत..
  • उत्तराखंड

ग्रीन कॉरिडोर से मिलेगी रफ्तार, उत्तराखंड और हिमाचल के बीच कनेक्टिविटी मजबूत..

tapobhoomi January 17, 2026 1 min read

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच नया चार लेन हाईवे (NH-07) देहरादून से पांवटा साहिब तक का सफर दो घंटे से घटाकर मात्र 35 मिनट कर देगा। 90% काम पूरा हो चुका है, और यह मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया है। यह परियोजना जाम, दूरी और समय तीनों पर ब्रेक लगाएगी, जिससे शहरी भीड़भाड़ से राहत मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को गति मिलेगी।


उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच आवागमन की तस्वीर अब तेजी से बदलने जा रही है। देहरादून से पांवटा साहिब तक का सफर, जो अभी तक यातायात जाम, संकरी सड़क और भीड़भाड़ के कारण करीब दो घंटे तक खिंच जाता था, वह अब महज 35 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। यह बदलाव संभव हुआ है बल्लूपुर-पांवटा साहिब चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना (एनएच-07) के कारण, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा अंतिम चरण में पहुंचाया जा रहा है। 90 प्रतिशत कार्य पूरा होने के साथ ही हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

तेजी से बढ़ते शहरी विस्तार, औद्योगिक गतिविधियों और पर्यटन दबाव के कारण यह कारिडोर लंबे समय से उत्तर भारत के सबसे व्यस्त और जामग्रस्त मार्गों में शामिल था। अब चार लेन ग्रीनफील्ड हाईवे और बाईपास के जरिए न केवल दूरी घटी है, बल्कि यात्रा समय और ईंधन खपत में भी भारी कमी आई है। यह परियोजना न एक केवल सड़क, बल्कि उत्तराखंड-हिमाचल के आर्थिक और सामाजिक विकास की नई धुरी के रूप में उभर रही है। एनएच-07 का यह खंड प्रतिदिन हजारों यात्रियों, औद्योगिक, वाणिज्यिक व पर्यटन वाहनों का दबाव झेलता है। सीमित चौड़ाई, रिबन डेवलपमेंट और तेज शहरी विस्तार के चलते यह मार्ग लंबे समय से जाम और सड़क सुरक्षा की चुनौतियों से जूझ रहा था। इन्हीं समस्याओं के स्थायी समाधान के रूप में इस परियोजना को आकार दिया गया है। शुक्रवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने नए हाईवे का निरीक्षण कर कार्य-प्रगति देखी।

ग्रीनफील्ड बाईपास बना गेमचेंजर

एनएच-07 के तहत पांवटा साहिब से बल्लूपुर चौक (देहरादून) तक 44.8 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोर लेन में विकसित किया जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें करीब 25 किलोमीटर का ग्रीनफील्ड बाईपास शामिल है, जो पांवटा साहिब, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई और सुधोवाला जैसे भीड़भाड़ वाले कस्बों को बाईपास करता है। इस बाईपास से मार्ग की कुल लंबाई में लगभग सात किलोमीटर की कमी आई है, इसका सीधा असर यात्रा समय पर पड़ा है। अब भारी वाहन और थ्रू-ट्रैफिक शहरों में घुसे बिना सीधे हाईवे से गुजर सकेगा।

दिल्ली-देहरादून कारिडोर से सीधा फायदा

यह परियोजना दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कारिडोर से भी जुड़ रही है। इसके चलते देहरादून शहर में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और राजधानी दून को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी। खासकर औद्योगिक, लाजिस्टिक्स और पर्यटन ट्रैफिक के लिए यह मार्ग बेहद अहम साबित होगा।

दो पैकेज, 1,646 करोड़ की परियोजना

चार लेन हाईवे को हाइब्रिड एन्यूटी मोड (एचएएम) पर दो पैकेजों में विकसित किया जा रहा है। कुल ₹1,646.21 करोड़ की लागत में भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति और यूटिलिटी शिफ्टिंग भी शामिल है।

पैकेज-1 (पांवटा साहिब–मेदनीपुर, 18.7 किमी)
लागत 553.21 करोड़ रुपये, जिसमें 1,175 मीटर लंबा फोर लेन यमुना पुल शामिल है।

पैकेज-2 (मेदनीपुर–बल्लूपुर, 26.1 किमी)

लागत 1,093 करोड़ रुपये, जिसमें शहरी बाईपास, अंडरपास व सर्विस रोड विकसित किए गए हैं। परियोजना से उत्तराखंड के 21 और हिमाचल प्रदेश के चार गांव प्रभावित हुए हैं।

31.5 किमी हिस्से पर शुरू हुआ यातायात

परियोजना के अधिकांश पुल, अंडरपास और संरचनात्मक कार्य पूरे हो चुके हैं। 31.5 किलोमीटर लंबे हिस्से पर वाणिज्यिक यातायात भी शुरू कर दिया गया है, जबकि शेष आरई वाल और अंतिम पेवमेंट कार्य फरवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पांवटा साहिब, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई व सुधोवाला जैसे भीड़भाड़ वाले कस्बों को बाईपास करने से यात्रा समय और ईंधन खपत दोनों में बड़ी कमी आएगी। फोर लेन विन्यास को भविष्य की यातायात जरूरतों, उच्च क्षमता व बेहतर सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह कारिडोर चारधाम यात्रा के प्रथम धाम यमुनोत्री के लिए भी बेहतर और तेज पहुंच सुनिश्चित करेगा।

नए हाईवे की खासियत

-सुरक्षा और तकनीक पर खास फोकस
-हाईवे पर सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता
-यमुना और आसन नदी पर आधुनिक फोर लेन पुल
-थ्री बीम क्रैश बैरियर व एंटी-ग्लेयर स्क्रीन
-24×7 निगरानी के लिए पीटीजेड कैमरे
-आधुनिक साइनएज और रोड मार्किंग
-पर्यावरण संतुलन के लिए व्यापक पौधारोपण
-स्वतंत्र सड़क सुरक्षा आडिट के बाद सभी अनुशंसाएं लागू

हाईवे के पूरा होने के बाद लाभ

-पांवटा से देहरादून का सफर दो घंटे से घटकर 35 मिनट
-हरबर्टपुर-प्रेमनगर मार्ग के जाम से वाहनों को बड़ी राहत
-पर्यटन, उद्योग, रोजगार और व्यापार को नई गति
-चारधाम यात्रा और प्रस्तावित मसूरी कनेक्टिविटी को मजबूती

Continue Reading

Previous: फोरलेन ई-बीआरटीएस को हरी झंडी, देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी..
Next: उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए अहम सूचना: प्रैक्टिकल शुरू, लिखित परीक्षा 21 फरवरी से..

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • अपराध

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • उत्तराखंड

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • Dehardun

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • BJP (26)
  • Blog (4)
  • Business (16)
  • Dehardun (195)
  • economy (19)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (24)
  • Life Style (8)
  • Model (1)
  • National (16)
  • Newsbeat (20)
  • Politics (146)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (46)
  • Stories (7)
  • Tech (25)
  • Uncategorized (20)
  • Uttarakhand (748)
  • World (38)
  • अपराध (86)
  • आपका शहर (111)
  • उत्तर प्रदेश (5)
  • उत्तरकाशी (9)
  • उत्तराखंड (813)
  • ऊधम सिंह नगर (4)
  • ऋषिकेश (48)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (144)
  • चमोली (4)
  • चम्पावत (3)
  • चलो चले देवभूमि (15)
  • चारधाम (23)
  • चारधाम यात्रा (22)
  • टिहरी (4)
  • ट्रेंडिंग खबरें (211)
  • ताज़ा ख़बरें (215)
  • दिल्ली (11)
  • दुर्घटना (28)
  • देश-विदेश (55)
  • देहरादून (93)
  • देहरादून/मसूरी (675)
  • धर्म-संस्कृति (59)
  • धामी सरकार (39)
  • नई दिल्ली (1)
  • नैनीताल (37)
  • न्यूज़ (94)
  • पिथौरागढ़ (2)
  • पुलिस (20)
  • बिहार (6)
  • भारत (136)
  • मनोरंजन (32)
  • मौसम (30)
  • राजधानी दिल्ली (19)
  • राजनीति (406)
  • रुड़की (5)
  • रुद्रपुर (11)
  • रुद्रप्रयाग (8)
  • वर्ल्ड न्यूज़ (12)
  • विदेश (5)
  • शिक्षा (28)
  • शिक्षा/रोजगार (8)
  • सेना (3)
  • सोशल मीडिया वायरल (527)
  • हरिद्वार (20)
  • हल्द्वानी (10)

Trending News

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस 1

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज 2

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी 3

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी 4

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026
उत्तरकाशी पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, भारत-चीन सीमा से सटे पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण 5

उत्तरकाशी पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, भारत-चीन सीमा से सटे पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

May 23, 2026
10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अब तक 5 रुपये महंगे हुए, जानें नई कीमतें 6

10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अब तक 5 रुपये महंगे हुए, जानें नई कीमतें

May 23, 2026
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की साजिश का खुलासा, आतंकी के पास था घर का ब्लूप्रिंट 7

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की साजिश का खुलासा, आतंकी के पास था घर का ब्लूप्रिंट

May 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • अपराध

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • उत्तराखंड

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • Dehardun

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
1 min read
  • Dehardun

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

BJP Business Dehardun economy Entertainment Health National Newsbeat Politics Sport Sports Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश खबर हटकर चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर वर्ल्ड न्यूज़ शिक्षा सोशल मीडिया वायरल हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.