Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • BJP
  • Blog
  • Business
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • Model
  • National
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • सोशल मीडिया वायरल
  • उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 घोषित, हाईस्कूल और इंटर में लड़कियों ने मारी बाजी, ये रहे टॉपर
  • उत्तराखंड
  • खबर हटकर
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 घोषित, हाईस्कूल और इंटर में लड़कियों ने मारी बाजी, ये रहे टॉपर

tapobhoomi April 25, 2026 1 min read

अक्षत गोपाल 98.20% अंकों के साथ रहे हाईस्कूल के टॉपर, इंटर में गीतिका पंत और सुशीला 98.00 प्रतिशत अंकों के साथ रहीं टॉपर

रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित हो गया है. हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92.10% रहा. इस बार भी बोर्ड परीक्षा में बेटियों का दबदबा रहा. बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.07 रहा. बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.03 दर्ज किया गया है. इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 85.11% रहा. इसमें भी बालिकाओं ने बाजी मारी है. बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.09 रहा. लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93 रहा है. सीएम धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी है. असफल रहे छात्र-छात्राओं से हिम्मत नहीं हारते हुए फिर से मेहनत करने को कहा है.

ये रहे हाईस्कूल के टॉपर्स: टॉपर्स की बात करें तो हाईस्कूल में अक्षत गोपाल, एमपी हिंदू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) ने 500 में से 491 अंक (98.20%) हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं ईशान कोठारी (उत्तरकाशी) और भूमिका पांडे, जीआईसी खेरना (नैनीताल) ने 500 में से 490 अंक (98%) हासिल कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

बालिकाओं में भूमिका रहीं टॉपर: खास बात ये रही कि भूमिका पांडे ने बालिकाओं की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया. इसके अलावा योगेश जोशी, मंडल-रामबाग (बागेश्वर) ने 500 में से 489 अंक (97.80%) हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया.

हाईस्कूल में बागेश्वर जिला रहा प्रथम: इस साल का हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम पिछले साल की तुलना में 1.33 बिंदु प्रतिशत बेहतर रहा. हाईस्कूल परीक्षा 2026 में बागेश्वर जनपद कुल 96.98 प्रतिशत रिजल्ट के साथ उत्तराखंड में पहले स्थान पर रहा. हाईस्कूल की परीक्षा में 1,08,983 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे. इनमें से 100373 छात्रा छात्राएं पास हुए हैं.

ये हैं इंटरमीडिएट के टॉपर्स: इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 का कुल परीक्षाफल 85.11% रहा है. इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.09 रहा. सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका पंत और भंजूराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी, उधम सिंह नगर की छात्रा सुशीला मेहंदीरत्ता ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 490/500 कुल 98.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है.

ये छात्र भी रहे मेरिट लिस्ट में: सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास इंटर कॉलेज, ऋषिकेश के छात्र आर्यन ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 489/500 कुल 97.80% अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर हरिद्वार की छात्रा वंशिका ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 485/500 कुल 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया है.

इंटर में भी राज्य में बागेश्वर जिला प्रथम: सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 7814 है और इनका कुल प्रतिशत 7.77 है. प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 41,507 है और ये कुल 41.32 प्रतिशत है. द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 34,987 है और ये कुल 34.82 प्रतिशत है. तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या सिर्फ 330 है और ये 0.32 प्रतिशत है. उत्तराखंड की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में जनपद बागेश्वर कुल 94.81 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है.

पिछले साल से अच्छा रहा इंटर का रिजल्ट: इस साल इंटरमीडिएट में पंजीकृत छात्रों की संख्या 1,02,986 थी. इनमें से 1,00,452 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं. 85,499 छात्र-छात्राएं परीक्षा में पास हुई हैं. रेगुलर परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.93 रहा जबकि प्राइवेट परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 61.48 रहा. अच्छी बात ये रही कि इस साल का इंटर का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 1.88 प्रतिशत बेहतर रहा.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना, इन 33 सवालों के जवाब लेंगे प्रगणक
Next: सिडकुल पंतनगर में श्रमिक कई दिन से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, आज अचानक धरना प्रदर्शन उग्र हो गया

Related Stories

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का निधन, मैक्स अस्पताल में ली आखिरी सांस
  • BJP

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का निधन, मैक्स अस्पताल में ली आखिरी सांस

May 19, 2026
पूर्व सैनिकों को शामिल करके यूकेडी बढ़ा रही कुनबा, आगामी चुनाव में निभाएंगे कमांडो की भूमिका
  • Dehardun

पूर्व सैनिकों को शामिल करके यूकेडी बढ़ा रही कुनबा, आगामी चुनाव में निभाएंगे कमांडो की भूमिका

May 19, 2026
बाबा मद्महेश्वर की दिव्य डोली कैलाश के लिए रवाना, 21 मई को खुलेंगे मंदिर के कपाट
1 min read
  • उत्तराखंड

बाबा मद्महेश्वर की दिव्य डोली कैलाश के लिए रवाना, 21 मई को खुलेंगे मंदिर के कपाट

May 19, 2026
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • BJP (26)
  • Blog (4)
  • Business (16)
  • Dehardun (187)
  • economy (18)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (24)
  • Life Style (8)
  • Model (1)
  • National (16)
  • Newsbeat (19)
  • Politics (146)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (46)
  • Stories (7)
  • Tech (24)
  • Uncategorized (20)
  • Uttarakhand (748)
  • World (35)
  • अपराध (83)
  • आपका शहर (102)
  • उत्तर प्रदेश (5)
  • उत्तरकाशी (7)
  • उत्तराखंड (783)
  • ऊधम सिंह नगर (3)
  • ऋषिकेश (48)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (124)
  • चमोली (3)
  • चम्पावत (3)
  • चलो चले देवभूमि (15)
  • चारधाम (23)
  • चारधाम यात्रा (21)
  • टिहरी (4)
  • ट्रेंडिंग खबरें (181)
  • ताज़ा ख़बरें (181)
  • दिल्ली (9)
  • दुर्घटना (24)
  • देश-विदेश (55)
  • देहरादून (93)
  • देहरादून/मसूरी (675)
  • धर्म-संस्कृति (58)
  • धामी सरकार (39)
  • नैनीताल (35)
  • न्यूज़ (87)
  • पिथौरागढ़ (2)
  • पुलिस (20)
  • बिहार (6)
  • भारत (133)
  • मनोरंजन (31)
  • मौसम (30)
  • राजधानी दिल्ली (18)
  • राजनीति (406)
  • रुड़की (3)
  • रुद्रपुर (9)
  • रुद्रप्रयाग (7)
  • वर्ल्ड न्यूज़ (10)
  • विदेश (5)
  • शिक्षा (28)
  • शिक्षा/रोजगार (8)
  • सेना (3)
  • सोशल मीडिया वायरल (486)
  • हरिद्वार (13)
  • हल्द्वानी (6)

Trending News

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का निधन, मैक्स अस्पताल में ली आखिरी सांस 1

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का निधन, मैक्स अस्पताल में ली आखिरी सांस

May 19, 2026
पूर्व सैनिकों को शामिल करके यूकेडी बढ़ा रही कुनबा, आगामी चुनाव में निभाएंगे कमांडो की भूमिका 2

पूर्व सैनिकों को शामिल करके यूकेडी बढ़ा रही कुनबा, आगामी चुनाव में निभाएंगे कमांडो की भूमिका

May 19, 2026
बाबा मद्महेश्वर की दिव्य डोली कैलाश के लिए रवाना, 21 मई को खुलेंगे मंदिर के कपाट 3

बाबा मद्महेश्वर की दिव्य डोली कैलाश के लिए रवाना, 21 मई को खुलेंगे मंदिर के कपाट

May 19, 2026
नैनीताल: दुपहिया वाहन ₹200 और फोर व्हीलर को केवल ₹500 पेट्रोल मिलने का दावा, जानें क्या कहते हैं संचालक 4

नैनीताल: दुपहिया वाहन ₹200 और फोर व्हीलर को केवल ₹500 पेट्रोल मिलने का दावा, जानें क्या कहते हैं संचालक

May 19, 2026
दूसरी बेटी पैदा होने पर पिता ने हॉस्पिटल में किया हंगामा, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन 5

दूसरी बेटी पैदा होने पर पिता ने हॉस्पिटल में किया हंगामा, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

May 19, 2026
ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप, हादसे की जांच तेज 6

ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप, हादसे की जांच तेज

May 19, 2026
आज फिर लगा महंगाई का झटका, सप्ताह में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम 7

आज फिर लगा महंगाई का झटका, सप्ताह में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

May 19, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का निधन, मैक्स अस्पताल में ली आखिरी सांस
  • BJP

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का निधन, मैक्स अस्पताल में ली आखिरी सांस

May 19, 2026
पूर्व सैनिकों को शामिल करके यूकेडी बढ़ा रही कुनबा, आगामी चुनाव में निभाएंगे कमांडो की भूमिका
  • Dehardun

पूर्व सैनिकों को शामिल करके यूकेडी बढ़ा रही कुनबा, आगामी चुनाव में निभाएंगे कमांडो की भूमिका

May 19, 2026
बाबा मद्महेश्वर की दिव्य डोली कैलाश के लिए रवाना, 21 मई को खुलेंगे मंदिर के कपाट
1 min read
  • उत्तराखंड

बाबा मद्महेश्वर की दिव्य डोली कैलाश के लिए रवाना, 21 मई को खुलेंगे मंदिर के कपाट

May 19, 2026
नैनीताल: दुपहिया वाहन ₹200 और फोर व्हीलर को केवल ₹500 पेट्रोल मिलने का दावा, जानें क्या कहते हैं संचालक
1 min read
  • आपका शहर

नैनीताल: दुपहिया वाहन ₹200 और फोर व्हीलर को केवल ₹500 पेट्रोल मिलने का दावा, जानें क्या कहते हैं संचालक

May 19, 2026

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

BJP Business Dehardun economy Entertainment Health National Newsbeat Politics Science Sport Sports Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश खबर हटकर चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर वर्ल्ड न्यूज़ शिक्षा सोशल मीडिया वायरल हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का निधन, मैक्स अस्पताल में ली आखिरी सांस
  • पूर्व सैनिकों को शामिल करके यूकेडी बढ़ा रही कुनबा, आगामी चुनाव में निभाएंगे कमांडो की भूमिका
  • बाबा मद्महेश्वर की दिव्य डोली कैलाश के लिए रवाना, 21 मई को खुलेंगे मंदिर के कपाट
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.