राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति निकेतन से विधानसभा और फिर नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगी। इस दौरान कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा और भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू रहेगी। पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का सोमवार को कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। राष्ट्रपति सुबह विधानसभा सत्र में शिरकत करेंगी इसके बाद जीटीसी हेलीपेड से नैनीताल के लिए रवाना होंगी।
राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन से विधानसभा तक डायवर्जन प्लान रहेगा। राष्ट्रपति के राष्ट्रपति निकेतन के प्रस्थान से पूर्व मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वेल्यू की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जाएगा। ट्रैफिक को साईं मंदिर से काठबंगला तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। साथ ही ग्रेट वैल्यू से जाखन जाने वाले ट्रैफिक को कैनाल रोड होते हुए भेजा जाएगा।

सुबह राष्ट्रपति निकेतन से विधानसभा पहुंचेंगी राष्ट्रपति, इसके बाद जीटीसी से नैनीताल के लिए होंगी रवाना
राष्ट्रपति के प्रस्थान की तैयारी पर बहल चौक से दिलाराम चौक जाने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पीछे बैरियर लगाकर रोका जाएगा, साथ ही सर्वे चौक से कोई भी ट्रैफिक बेनी बाजार की ओर नही जाएगा।
काफिले के प्रस्थान करने पर आराघर से ईसी रोड की ओर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा, साथ ही फव्वारा चौक-इनकम टैक्स चौक व धर्मपुर चौक से भी आराघर चौक की ओर ट्रैफिक नहीं जाएगा।
काफिले के एनआइवीएच पार करने पर विधानसभा तिराहा से रिस्पना पुल की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा। रिस्पना पुल से नेहरू कालोनी तिराहा व विधानसभा तिराहा की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा। साथ ही नेहरू कालोनी तिराहा से फव्वारा चौक जाने वाले ट्रैफिक को धर्मपुर चौक की ओर भेजा जाएगा।
काफिले के एनआइइपीवीडी पार करने पर बाइपास चौकी व डिफेंस कालोनी की ओर से आने वाला ट्रैफिक मोहकमपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
राष्ट्रपति के प्रवास स्थल से जीटीसी हेलीपेड तक डायवर्जन प्लान
- राष्ट्रपति के प्रस्थान की तैयारी पर मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वैल्यू की ओर कोई भी ट्रैफिक नही भेजा जाएगा, ट्रैफिक को साईं मंदिर से काठबंगला तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। साथ ही दिलाराम चौक से ग्रेट वैल्यू तिराहा जाने वाले ट्रैफिक को दिलाराम, बहल व बैनीबाजार चौक पर रोका जाएगा।
- काफिले के प्रस्थान की तैयारी होने पर धोरण पुल से ग्रेट वेल्यू जाने वाले ट्रैफिक को आईटी पार्क की ओर भेजा जाएगा, साथ ही ग्रेट वेल्यू पर कैनाल रोड से आने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पीछे रोका जाएगा।
- कालीदास रोड से कैंट जाने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पहले कालीदास रोड पर ही रोका जाएगा।
- राष्ट्रपति के प्रस्थान होने पर सर्किट हाऊस तिराहा से राजभवन व सीएसडी तिराहा की ओर ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा। साथ ही दिलाराम चौक से हाथीबड़कला रोड की ओर भी ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा।
- राष्ट्रपति के प्रस्थान होने पर कैंब्रियन हाल स्कूल से जीटीसी हेलीपैड जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा। साथ ही वाटिका तिराहा से जीटीसी हेलीपेड जाने वाले ट्रैफिक को पोस्ट आफिस तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- राष्ट्रपति का विमान टेक आफ के 10 मिनट पूर्व कैंट क्षेत्र से आकाश गंगा की ओर से आने वाले ट्रैफ़िक को पोस्ट आफिस तिराहा पर रोक दिया जाएगा।
सुबह 07 से रात 09 बजे तक तक भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री प्लान
- नया गांव से आइएसबीटी से रिस्पना पुल की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन सोमवार को प्रातः 07 से सायं 09 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- आशारोड़ी से आइएसबीटी से रिस्पना पुल की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन सोमवार को प्रातः 07 से शाम 09 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- रानीपोखरी से भानियावाला- हर्रावाला की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन को प्रातः 07 से शाम 09 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- नेपालीफार्म से भानियावाला- हर्रावाला की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 07 से शाम 09 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

BK999game, not bad, boss! Good graphics, smooth gameplay. It has a decent collection of games. Giving it a thumbs up for killing boredom. bk999game.
I like what you guys are up too. Such smart work and reporting! Keep up the superb works guys I¦ve incorporated you guys to my blogroll. I think it’ll improve the value of my site 🙂
I conceive you have observed some very interesting points, appreciate it for the post.
I have been browsing online greater than 3 hours nowadays, yet I by no means discovered any interesting article like yours. It?¦s pretty price enough for me. In my opinion, if all website owners and bloggers made good content as you did, the net will likely be a lot more useful than ever before.
Do you mind if I quote a few of your posts as long as I provide credit and sources back to your webpage? My blog site is in the exact same area of interest as yours and my users would definitely benefit from a lot of the information you provide here. Please let me know if this alright with you. Thank you!
I am continuously invstigating online for posts that can facilitate me. Thx!
I think this is one of the most important information for me. And i’m happy reading your article. But want to remark on some general things, The site taste is ideal, the articles is really nice : D. Just right process, cheers