Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • BJP
  • Blog
  • Business
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • Model
  • National
  • New tehri
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • सोशल मीडिया वायरल
  • खटीमा नानकमत्ता में धर्मांतरण पर एसएसपी सख्त, 3 मामलों पर मुकदमा दर्ज, एसआईटी करेगी जांच
  • अपराध
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सोशल मीडिया वायरल

खटीमा नानकमत्ता में धर्मांतरण पर एसएसपी सख्त, 3 मामलों पर मुकदमा दर्ज, एसआईटी करेगी जांच

tapobhoomi May 12, 2026 1 min read

उधम सिंह नगर में धर्मांतरण के कथित तीन मामले सामने आने के बाद एसएसपी अजय गणपति ने एसआईटी गठित की है.

खटीमा: उधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर धर्मांतरण मामले पर सख्त कार्रवाई की गई है. धर्मांतरण के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामलों की जांच के लिए एसएसपी के द्वारा एसआईटी गठित की गई है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में उधम सिंह नगर पुलिस धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मामलों पर गंभीरता और सख्ती के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा स्पष्ट जारी निर्देश में यदि कोई व्यक्ति लालच, भय, दबाव अथवा झूठे प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धर्मांतरण से संबंधित तीन अलग-अलग प्रकरण प्रकाश में आए हैं, जिनमें मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सभी मामलों की निष्पक्ष और प्रभावी जांच के लिए एसआईटी गठित किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं.

पहले प्रकरण में वादी ने कोतवाली खटीमा में तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन लोगों द्वारा प्रार्थना सभाओं का आयोजन कर हिंदू धर्म के विरुद्ध दुष्प्रचार किया जा रहा था. आरोप है कि बीमारी ठीक करने का झांसा और आर्थिक सहायता का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है.

दूसरे प्रकरण में एक व्यक्ति ने थाना नानकमत्ता में तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक व्यक्ति और उसके अन्य साथियों द्वारा गांव में चर्चनुमा ढांचा बनाकर धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. आरोप है कि धर्म परिवर्तन के बदले पांच लाख रुपये का प्रलोभन दिया गया व परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास भी किया गया. इस मामले में पुलिस ने उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

तीसरे मामले में वादी ने आरोप लगाया कि व्यक्ति द्वारा थारू समाज के लोगों को गुमराह करते हुए हिंदू धर्म के प्रति नफरत फैलाने का प्रयास किया जा रहा है. आरोप है कि सामाजिक भेदभाव समाप्त करने के नाम पर झूठे प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. इस संबंध में भी कोतवाली खटीमा में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है.

एसएसपी अजय गणपति ने तीनों मामलों में एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं. एसआईटी का पर्यवेक्षण पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी द्वारा किया जाएगा. टीम में संबंधित मामलों के विवेचक, थाना प्रभारी और एसओजी की सर्विलांस टीम को शामिल किया गया है. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा भय, दबाव, धोखाधड़ी या लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें. पुलिस प्रशासन ने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और सामाजिक सौहार्द कायम रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Continue Reading

Previous: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को भेजा रिमाइंडर नोटिस, पेश ना होने पर गिरफ्तारी का वारंट होगा जारी
Next: दिल्ली में उत्तर-पूर्व की युवतियों से मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, जानें पीड़िता ने क्या कहा ?

Related Stories

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू
  • Dehardun

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

June 29, 2026
उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण
  • Dehardun

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

June 29, 2026
उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी
  • Dehardun

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

June 29, 2026
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • BJP (30)
  • Blog (4)
  • Business (16)
  • Dehardun (273)
  • economy (23)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (24)
  • Life Style (8)
  • Model (1)
  • National (19)
  • New tehri (1)
  • Newsbeat (20)
  • Politics (154)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (52)
  • Stories (7)
  • Tech (44)
  • Uncategorized (23)
  • Uttarakhand (748)
  • World (54)
  • अपराध (124)
  • अल्मोड़ा (1)
  • आपका शहर (133)
  • उत्तर प्रदेश (9)
  • उत्तरकाशी (17)
  • उत्तराखंड (1,007)
  • ऊधम सिंह नगर (5)
  • ऋषिकेश (51)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (340)
  • चमोली (13)
  • चम्पावत (7)
  • चलो चले देवभूमि (23)
  • चारधाम (29)
  • चारधाम यात्रा (34)
  • टिहरी (5)
  • ट्रेंडिंग खबरें (463)
  • ताज़ा ख़बरें (480)
  • दिल्ली (25)
  • दुर्घटना (60)
  • देश-विदेश (57)
  • देहरादून (98)
  • देहरादून/मसूरी (681)
  • धर्म-संस्कृति (60)
  • धामी सरकार (39)
  • नई दिल्ली (3)
  • नैनीताल (43)
  • न्यूज़ (263)
  • पिथौरागढ़ (8)
  • पुलिस (23)
  • बिहार (6)
  • भारत (170)
  • मनोरंजन (39)
  • मौसम (41)
  • राजधानी दिल्ली (20)
  • राजनीति (407)
  • रुड़की (7)
  • रुद्रपुर (19)
  • रुद्रप्रयाग (13)
  • वर्ल्ड न्यूज़ (18)
  • विदेश (6)
  • शिक्षा (37)
  • शिक्षा/रोजगार (8)
  • सेना (4)
  • सोशल मीडिया वायरल (801)
  • हरिद्वार (40)
  • हल्द्वानी (17)

Trending News

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू 1

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

June 29, 2026
उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण 2

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

June 29, 2026
उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी 3

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

June 29, 2026
देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति 4

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

June 27, 2026
देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी 5

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

June 26, 2026
उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली 6

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

June 26, 2026
चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में 7

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

June 25, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू
  • Dehardun

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

June 29, 2026
उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण
  • Dehardun

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

June 29, 2026
उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी
  • Dehardun

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

June 29, 2026
देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति
  • Dehardun

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

June 27, 2026

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

BJP Dehardun economy Entertainment Health National Newsbeat Politics Sports Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश खबर हटकर चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर वर्ल्ड न्यूज़ शिक्षा सोशल मीडिया वायरल हरिद्वार हल्द्वानी

Recent Posts

  • देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू
  • उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.