Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • Blog
  • Business
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • National
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • Uttarakhand
  • भारी संख्या में मुख्यमंत्री आवास कूच करने पहुंचा राजकीय शिक्षक संघ….
  • Uttarakhand

भारी संख्या में मुख्यमंत्री आवास कूच करने पहुंचा राजकीय शिक्षक संघ….

tapobhoomi September 18, 2025 1 min read

मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे शिक्षकों को पुलिस ने रोक दिया। काफी देर तक आगे नहीं जाने दिए जाने पर शिक्षक यही धरने पर बैठ गए।



पदोन्नति और तबादलों में देरी से शिक्षकों में उबाल है। बुधवार को राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े प्रदेश भर के शिक्षक इसके विरोध में देहरादून की सड़कों पर उतरे। शिक्षकों ने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला पुलिस चौकी से आगे नहीं जाने दिया। इस पर शिक्षक वहीं, धरने पर बैठ गए। देर शाम मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के बाद शिक्षकों ने धरना समाप्त किया।

प्रदेशभर से परेड ग्राउंड में एकत्र हुए शिक्षक लंबित मांगों के लिए नारेबाजी करते हुए परेड ग्राउंड से कनक चौक होते हुए बहल चौक के पास पहुंचे। इस बीच शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री आवास से वार्ता के लिए बुलाया गया। इस पर शिक्षक बहल चौक के पास एस्लेहॉल वाली सड़क में धरने पर बैठ गए। डेढ़ घंटे तक धरने के बाद शिक्षकों ने राजपुर रोड होते हुए सीएम आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला पुलिस चौकी से आगे नहीं बढ़ने दिया।

शिक्षकों की जगह-जगह पुलिस से नोक झोंक
इस बीच शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को एक बार फिर से सीएम आवास से वार्ता के लिए बुलाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षकों की मांगों के निपटारे के लिए एक सप्ताह के भीतर सचिव कार्मिक की अध्यक्षता में बैठक का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षकों ने धरना समाप्त किया। इससे पहले शिक्षकों की जगह-जगह पुलिस से नोक झोंक हुई।


सीएम आवास कूच करने वालों में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री रमेश पैन्युली, उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, मंडल मंत्री हेमंत पैन्युली, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष गोकुल मर्तोलिया, मंडल मंत्री डॉ रविशंकर गुसाई, आलोक रौथाण, प्रवीन रावल, प्रणय बहुगुणा, डॉ सोहन माजिला, नागेंद्र पुरोहित, अर्जुन पंवार आदि शामिल रहे।

लंबित मांगों पर अमल न होने तक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा। आज शिक्षकों की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। राम सिंह चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ

 

देहरादून नहीं पहुंच पाए कई शिक्षक

देहरादून। सीएम आवास कूच के लिए देहरादून आ रहे विभिन्न जिलों के शिक्षकों को पुलिस ने जिले की सीमा पर रोक लिया। शिक्षक संघ के मुताबिक इस वजह से कई शिक्षक देहरादून नहीं पहुंच पाए।

मुख्यमंत्री के साथ इन मांगों पर हुई वार्ता

-प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती रद्द हो

-शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की जाए

-छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए

-शिक्षकों को 13 दिन का मातृ-पितृ अवकाश प्रदान किया जाए

-शिक्षकों के तबादले किए जाएं

-शिक्षकों को बीएलओ डयूटी से मुक्त रखा जाए

-चयन व प्रोन्नत वेतनमान पर एक वेतनवृद्धि दी जाए

-चयन व प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया जाए

-पदोन्नत शिक्षकों की पूर्व की सेवा जोड़कर चयन व प्रोन्नत वेतनमान दिया जाए

न्यायालय के निर्णय को आदर से करेंगे स्वीकार

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि न्यायालय के निर्णय को आदर के साथ स्वीकार किया जाएगा और फिलहाल सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान में राज्य का मौसम अनुकूल नहीं है। न्यायालय ने शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक संज्ञान लिया है।

कहा कि जब तक राजकीय शिक्षक संघ की न्यायोचित मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता है तब तक संगठन छात्रों के हित को सर्वोपरि मानते हुए शिक्षण कार्य करेंगे, लेकिन अन्य कार्यों का बहिष्कार करेंगे। प्रांतीय, मंडल एवं जनपद कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि दो, तीन एवं चार सितंबर का धरना प्रदर्शन स्थगित रखा जाएगा। संघ जल्दी ही आगे की रणनीति तय करेगा। ‎

उधर, प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा समर्थक शिक्षकों का आरोप है कि राजकीय शिक्षक संघ ने एक ओर निदेशालय में धरना दिया। शिक्षक धरने पर बैठे। दूसरी ओर, न्यायालय में शपथ पत्र दिया गया कि शिक्षकों ने हड़ताल समाप्त कर दी है।

Continue Reading

Previous: चमोली ज़िले के नंदानगर में फटा बादल, कई घर मलबे में दबे, 10 लोग लापता, राहत बचाव कार्य शुरू….
Next: मौसम विभाग ने दी 24 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी…

Related Stories

2 अक्टूबर 1994: बलिदान की वह तारीख जो उत्तराखंड की चेतना में अमर है..
1 min read
  • Uttarakhand

2 अक्टूबर 1994: बलिदान की वह तारीख जो उत्तराखंड की चेतना में अमर है..

October 2, 2025 7
धान और मंडुवे की खरीद प्रक्रिया प्रदेश के 625 केंद्रों पर आज से शुरू”
1 min read
  • Uttarakhand

धान और मंडुवे की खरीद प्रक्रिया प्रदेश के 625 केंद्रों पर आज से शुरू”

October 1, 2025 8
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सीएम धामी ने किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि
  • Uttarakhand

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सीएम धामी ने किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

September 25, 2025 7
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • Blog (1)
  • Business (6)
  • Dehardun (8)
  • economy (4)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (16)
  • Life Style (8)
  • National (6)
  • Newsbeat (13)
  • Politics (101)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (44)
  • Stories (3)
  • Tech (16)
  • Uncategorized (17)
  • Uttarakhand (748)
  • World (10)
  • अपराध (4)
  • आपका शहर (13)
  • उत्तराखंड (411)
  • ऋषिकेश (4)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (18)
  • ट्रेंडिंग खबरें (10)
  • ताज़ा ख़बरें (19)
  • देश-विदेश (8)
  • देहरादून (50)
  • देहरादून/मसूरी (608)
  • धर्म-संस्कृति (30)
  • धामी सरकार (5)
  • नैनीताल (10)
  • न्यूज़ (14)
  • पुलिस (3)
  • बिहार (1)
  • भारत (96)
  • मनोरंजन (9)
  • मौसम (11)
  • राजधानी दिल्ली (9)
  • राजनीति (393)
  • विदेश (2)
  • शिक्षा (10)
  • सोशल मीडिया वायरल (65)

Trending News

बागवानी को संबल, राज्य में एंटीहेल नेट योजना को मिली कैबिनेट मंजूरी.. 1

बागवानी को संबल, राज्य में एंटीहेल नेट योजना को मिली कैबिनेट मंजूरी..

January 16, 2026
धूमधाम से कुरुड़ मंदिर पहुंचीं मां राजराजेश्वरी नंदा देवी, गूंजे जयकारे.. 2

धूमधाम से कुरुड़ मंदिर पहुंचीं मां राजराजेश्वरी नंदा देवी, गूंजे जयकारे..

January 16, 2026
ठंड के मद्देनज़र प्रशासन सख्त, राहत-बचाव व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी.. 3

ठंड के मद्देनज़र प्रशासन सख्त, राहत-बचाव व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी..

January 16, 2026
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम के लिए एसडीआरएफ से ₹11 करोड़ स्वीकृत.. 4

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम के लिए एसडीआरएफ से ₹11 करोड़ स्वीकृत..

January 16, 2026
शीतकालीन चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने किया तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव का शुभारंभ.. 5

शीतकालीन चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने किया तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव का शुभारंभ..

January 16, 2026
उत्तरकाशी में मकर संक्रांति पर ऐतिहासिक माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल.. 6

उत्तरकाशी में मकर संक्रांति पर ऐतिहासिक माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल..

January 15, 2026
शीतलहर के पूर्वानुमान के चलते ऊधमसिंह नगर में 15 से 17 जनवरी तक स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित.. 7

शीतलहर के पूर्वानुमान के चलते ऊधमसिंह नगर में 15 से 17 जनवरी तक स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित..

January 15, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

बागवानी को संबल, राज्य में एंटीहेल नेट योजना को मिली कैबिनेट मंजूरी..
1 min read
  • उत्तराखंड

बागवानी को संबल, राज्य में एंटीहेल नेट योजना को मिली कैबिनेट मंजूरी..

January 16, 2026
धूमधाम से कुरुड़ मंदिर पहुंचीं मां राजराजेश्वरी नंदा देवी, गूंजे जयकारे..
  • उत्तराखंड

धूमधाम से कुरुड़ मंदिर पहुंचीं मां राजराजेश्वरी नंदा देवी, गूंजे जयकारे..

January 16, 2026
ठंड के मद्देनज़र प्रशासन सख्त, राहत-बचाव व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी..
  • उत्तराखंड

ठंड के मद्देनज़र प्रशासन सख्त, राहत-बचाव व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी..

January 16, 2026
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम के लिए एसडीआरएफ से ₹11 करोड़ स्वीकृत..
1 min read
  • उत्तराखंड

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम के लिए एसडीआरएफ से ₹11 करोड़ स्वीकृत..

January 16, 2026

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

Blog Business Dehardun economy employment Entertainment Featured Finance Health Life Style National Newsbeat Politics Science Sport Sports Stories Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल

Recent Posts

  • बागवानी को संबल, राज्य में एंटीहेल नेट योजना को मिली कैबिनेट मंजूरी..
  • धूमधाम से कुरुड़ मंदिर पहुंचीं मां राजराजेश्वरी नंदा देवी, गूंजे जयकारे..
  • ठंड के मद्देनज़र प्रशासन सख्त, राहत-बचाव व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी..
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.