Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • BJP
  • Blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • Model
  • National
  • New tehri
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • Politics
  • मुख्यमंत्री ने विधानसभा देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना।
  • Politics
  • Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने विधानसभा देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना।

admin September 23, 2023 1 min read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विधानसभा देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने भारत भ्रमण पर जाने वाले छात्रों को शुभकामना देते हुये विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी की इस शानदार पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मध्यम एवं निम्न वर्ग के छात्रों को भारत भ्रमण का अवसर प्रदान करने की परम्परा शुरू की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भविष्य में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के हर ब्लॉक के टॉपर छात्रों का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भारत-दर्शन कार्यक्रम से छात्रों में एक विशेष अनुभूति जागृत होगी, जिससे वे सब भारत की विभिन्नताओं इतिहास, विज्ञान, शिष्टाचार और प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से जान सकेंगे और समूह में रहने की प्रवृति, नायक बनने की क्षमता तथा आत्मविश्वास एवं भाईचारे की भावना उनमें प्रबल होगी।

उन्होंने कहा कि यह भ्रमण कार्यक्रम शिक्षा का एक अंग है, जो छात्रों के किताबी ज्ञान में वृद्धि करेगा। यह भ्रमण छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। क्योंकि व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से ज्ञान प्रदान करना सीखने को और अधिक रोचक बना देता है। व्यावहारिक ज्ञान किताबी ज्ञान से बेहतर है, एक शोध लेख के अनुसार, लगभग 65 प्रतिशत छात्र दृश्य शिक्षण सहायता पसंद करते हैं। ये शिक्षार्थी केवल उनके बारे में बात करने के बजाय यह देखना पसंद करते हैं कि चीजों को कैसे किया जाए। वे व्याख्यान देने के बजाय प्रदर्शन देखना पसंद करते हैं, क्योंकि देखना ही विश्वास करना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब आप किसी चीज़ को व्यक्तिगत रूप से देखते हैं तो आपका दृष्टिकोण बदल जाता है। मानवता का सही अध्ययन मनुष्यों के अध्ययन से ही हो सकता है, भ्रमण के दौरान संभ्रान्त व्यक्तियों, तरह-तरह के व्यक्तियों से आपका संपर्क होगा, ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों का आप भ्रमण करेंगे, यदि आप चौकन्नी निगाह रखकर दिल और दिमाग के खिड़की और दरवाजे सभी खुले रखकर भ्रमण करेंगे तो आपको, व्यक्तियों और घटनाओं का इतना व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो जायेगा जो किसी भी पुस्तक में आपको नहीं मिल सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मस्तिष्क के स्वस्थ विकास के लिए भी भ्रमण अति आवश्यक है। कवीन्द्र टैगोर का कहना है कि-मन का स्वास्थ्य चुनी हुई पुस्तकों, चारदीवारी से घिरे निश्चल स्कूल की गतिहीन कक्षाओं में पढ़ाई से नहीं सुधर सकता। भ्रमण से आपका दृष्टिकोण विस्तृत होगा, इससे आपके विचारों और दृष्टिकोण में उदारता आएगी। यह भारत दर्शन छात्रों के लिए एक चमत्कारिक तनाव निवारक के रूप में काम करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भ्रमण से छात्रों के सर्वश्रेष्ठ व्यवहार का असर उनकेे स्कूल पर भी पड़ेगा। जो उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से अनुशासन और नियंत्रण सिखाएगा। किसी साइट पर जाने से अक्सर नई जानकारी का हस्तांतरण होता है। कभी-कभी, कुछ डेटा जो पाठ्यपुस्तक में शामिल नहीं है, ऐसे छोड़े गए डेटा को आप सीधे भ्रमण स्थल से प्राप्त कर सकते हैं, जो आपको अधिक मूल्यवान बनाएगा। किसी शैक्षणिक अवधारणा को देखने, छूने और उसका जीवंत अनुभव करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई शिक्षा नीति में छात्रों को व्यावहारिक सीखने का अनुभव प्रदान कर शिक्षा के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान किया जा रहा है। शैक्षिक भ्रमण एवं परिभ्रमण को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। आधुनिक उद्योग आज शैक्षणिक संस्थानों को पाठ्यक्रम में भ्रमण को अनिवार्य रूप से शामिल करने की आवश्यकता पर बल देते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह व्यावहारिक प्रदर्शन छात्रों का सर्वांगीण विकास करेगा जो आज की शिक्षा का मुख्य उद्देश्य भी है। और इस भ्रमण का एक लाभ यह भी होगा कि यह आपको विषय पर अधिक ज्ञान के लिए जिज्ञासु और पिपासु बनाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि छात्रों को भविष्य में अपने क्षेत्र में नेतृत्व करने की भावना विकसित करनी होगी। इसके लिये आपको विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढना है। अच्छे और सच्चे मन से यदि कोई कार्य किया जाय तो उसमें सफलता निश्चित है। साधारण से असाधारण की यात्रा करने वाले हमारे महान लोग साधारण परिवेश से ही आगे बढे है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इसका उदाहरण है। उनका जीवन हमारे लिये प्रेरणा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसके उदाहरण है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में देश का नेतृत्व कर दुनिया में भारत का सम्मान बढाया। जी-20 के सफल आयोजन ने विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से परिचित कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के जीवन का यह स्वर्णिम काल है। इसका सदुपयोग कर वे निश्चित रूप से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे।

इस अवसर पर विधायक विनोद कण्डारी ने कहा कि अपनी विधान सभा के मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण कराने का उनका प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह भ्रमण कार्यक्रम 23 से 29 सितम्बर, 2023 तक आयोजित किया गया है। उन्होंने छात्रों के हित में किये जा रहे इस कार्यक्रम को अपना सौभाग्य भी बताया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी सोना सजवाण सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

Continue Reading

Previous: नेटफ्लिक्स फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की मुख्य अभिनेत्री कृति सेनन ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात।
Next: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना, डी.ए.वी पी.जी कॉलेज के स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापना के कार्यों का शुभारंभ किया।

Related Stories

अनशन तोड़ने के बाद वांगचुक का नया वीडियो, इन 3 मांगों पर बनी सहमति, स्वाद पर भी बोले
1 min read
  • Newsbeat

अनशन तोड़ने के बाद वांगचुक का नया वीडियो, इन 3 मांगों पर बनी सहमति, स्वाद पर भी बोले

July 24, 2026
उत्तराखंड में युवाओं पर फोकस राजनीति, जानिए क्यों सत्ताधारियों के लिए खास हुए Gen-z
1 min read
  • Dehardun

उत्तराखंड में युवाओं पर फोकस राजनीति, जानिए क्यों सत्ताधारियों के लिए खास हुए Gen-z

July 18, 2026
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, CJP का आरोप- छात्रों के साथ की धक्का-मुक्की
1 min read
  • Politics

सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, CJP का आरोप- छात्रों के साथ की धक्का-मुक्की

July 18, 2026
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • BJP (35)
  • Blog (4)
  • Business (16)
  • CONGRESS (7)
  • crime (1)
  • Dehardun (430)
  • economy (23)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (24)
  • Life Style (8)
  • Model (1)
  • National (28)
  • New tehri (1)
  • Newsbeat (187)
  • Politics (157)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (57)
  • Stories (7)
  • Tech (62)
  • Uncategorized (28)
  • Uttarakhand (748)
  • World (62)
  • अंतरराष्ट्रीय (2)
  • अपराध (140)
  • अल्मोड़ा (1)
  • आपका शहर (264)
  • आपदा (3)
  • उत्तर प्रदेश (11)
  • उत्तरकाशी (24)
  • उत्तरराखंड विधानसभा (2)
  • उत्तराखंड (1,375)
  • उत्तराखण्ड (11)
  • ऊधम सिंह नगर (5)
  • ऋषिकेश (55)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (731)
  • गैरसैण (2)
  • चमोली (15)
  • चम्पावत (9)
  • चलो चले देवभूमि (23)
  • चारधाम (29)
  • चारधाम यात्रा (39)
  • जम्मू-कश्मीर (1)
  • टिहरी (6)
  • ट्रेंडिंग खबरें (907)
  • ताज़ा ख़बर (263)
  • ताज़ा ख़बरें (690)
  • दिल्ली (30)
  • दुर्घटना (76)
  • देश (5)
  • देश-विदेश (57)
  • देहरादून (102)
  • देहरादून/मसूरी (683)
  • धर्म-संस्कृति (60)
  • धामी सरकार (39)
  • नई दिल्ली (15)
  • नैनीताल (54)
  • न्यूज़ (697)
  • पिथौरागढ़ (19)
  • पुलिस (23)
  • बिहार (6)
  • भारत (183)
  • मनोरंजन (48)
  • मसूरी (5)
  • मुंबई (2)
  • मौसम (53)
  • राजधानी दिल्ली (20)
  • राजनीति (407)
  • रुड़की (10)
  • रुद्रपुर (35)
  • रुद्रप्रयाग (24)
  • वर्ल्ड न्यूज़ (20)
  • विदेश (7)
  • शिक्षा (44)
  • शिक्षा/रोजगार (10)
  • श्रीनगर (1)
  • सेना (4)
  • सोशल मीडिया वायरल (1,249)
  • हरिद्वार (63)
  • हल्द्वानी (21)

Trending News

नेपाल त्रासदी में कोलकाता के 32 लोगों का ग्रुप लापता, अभी तक कोई सुराग नहीं, तलाश जारी 1

नेपाल त्रासदी में कोलकाता के 32 लोगों का ग्रुप लापता, अभी तक कोई सुराग नहीं, तलाश जारी

August 27, 2026
नेपाल त्रासदी में कोलकाता के 32 लोगों का ग्रुप लापता, अभी तक कोई सुराग नहीं, तलाश जारी 2

नेपाल त्रासदी में कोलकाता के 32 लोगों का ग्रुप लापता, अभी तक कोई सुराग नहीं, तलाश जारी

August 27, 2026
मुर्गियों के बाड़े में घुसकर गुलदार ने उड़ाई जमकर दावत, ट्रेंकुलाइज के दौरान वनकर्मियों पर किया हमला, दो गंभीर घायल 3

मुर्गियों के बाड़े में घुसकर गुलदार ने उड़ाई जमकर दावत, ट्रेंकुलाइज के दौरान वनकर्मियों पर किया हमला, दो गंभीर घायल

August 27, 2026
कैबिनेट में VDA निर्णय का उपनल कर्मचारियों ने किया विरोध, खोला मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर 4

कैबिनेट में VDA निर्णय का उपनल कर्मचारियों ने किया विरोध, खोला मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर

August 27, 2026
पिरान कलियर उर्स में युवती से छेड़छाड़, दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, खूब चले लात-घूंसे 5

पिरान कलियर उर्स में युवती से छेड़छाड़, दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, खूब चले लात-घूंसे

August 27, 2026
नेपाल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से सेवा दल रवाना, तिरपाल, राशन और दवाइयां पहुंचाएंगे 6

नेपाल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से सेवा दल रवाना, तिरपाल, राशन और दवाइयां पहुंचाएंगे

August 27, 2026
हरिद्वार में बड़ा हादसा, फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए मार्बल उतारते समय दो लोग दबे, हालत गंभीर 7

हरिद्वार में बड़ा हादसा, फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए मार्बल उतारते समय दो लोग दबे, हालत गंभीर

August 27, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

नेपाल त्रासदी में कोलकाता के 32 लोगों का ग्रुप लापता, अभी तक कोई सुराग नहीं, तलाश जारी
1 min read
  • Newsbeat

नेपाल त्रासदी में कोलकाता के 32 लोगों का ग्रुप लापता, अभी तक कोई सुराग नहीं, तलाश जारी

August 27, 2026
नेपाल त्रासदी में कोलकाता के 32 लोगों का ग्रुप लापता, अभी तक कोई सुराग नहीं, तलाश जारी
1 min read
  • Newsbeat

नेपाल त्रासदी में कोलकाता के 32 लोगों का ग्रुप लापता, अभी तक कोई सुराग नहीं, तलाश जारी

August 27, 2026
मुर्गियों के बाड़े में घुसकर गुलदार ने उड़ाई जमकर दावत, ट्रेंकुलाइज के दौरान वनकर्मियों पर किया हमला, दो गंभीर घायल
1 min read
  • Newsbeat

मुर्गियों के बाड़े में घुसकर गुलदार ने उड़ाई जमकर दावत, ट्रेंकुलाइज के दौरान वनकर्मियों पर किया हमला, दो गंभीर घायल

August 27, 2026
कैबिनेट में VDA निर्णय का उपनल कर्मचारियों ने किया विरोध, खोला मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर
1 min read
  • Dehardun

कैबिनेट में VDA निर्णय का उपनल कर्मचारियों ने किया विरोध, खोला मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर

August 27, 2026

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

BJP Dehardun economy Health National Newsbeat Politics Sports Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश खबर हटकर चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस भारत मनोरंजन मौसम राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग वर्ल्ड न्यूज़ शिक्षा सोशल मीडिया वायरल हरिद्वार हल्द्वानी

Recent Posts

  • नेपाल त्रासदी में कोलकाता के 32 लोगों का ग्रुप लापता, अभी तक कोई सुराग नहीं, तलाश जारी
  • नेपाल त्रासदी में कोलकाता के 32 लोगों का ग्रुप लापता, अभी तक कोई सुराग नहीं, तलाश जारी
  • मुर्गियों के बाड़े में घुसकर गुलदार ने उड़ाई जमकर दावत, ट्रेंकुलाइज के दौरान वनकर्मियों पर किया हमला, दो गंभीर घायल
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.