Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • BJP
  • Blog
  • Business
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • Model
  • National
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • Uttarakhand
  • पिथौरागढ़ और मुनस्यारी में पांच सौ हेक्टेयर में बनेगी टिमरू वैली, लगाए जाएंगे खास पौधे
  • Uttarakhand

पिथौरागढ़ और मुनस्यारी में पांच सौ हेक्टेयर में बनेगी टिमरू वैली, लगाए जाएंगे खास पौधे

admin March 9, 2024

आर्थिकी और पारिस्थितिकी में समन्वय की दृष्टि से सरकार राज्य में सगंध पादपों की खेती पर भी जोर दे रही है। इसी कड़ी में मिशन टिमरू को धरातल पर मूर्त रूप देने के लिए इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सगंध पौधा केंद्र इसे तैयार करने में जुटा है। मिशन के प्रथम चरण में पिथौरागढ़ व मुनस्यारी में पांच सौ हेक्टेयर में टिमरू वैली स्थापित करने की योजना है। टिमरू की पौध की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पिथौरागढ़ जिले के बिसाण फार्म में नर्सरी विकसित की जा रही है। बदली परिस्थितियों में खेती के सम्मुख आ रही कठिनाइयों को देखते हुए सगंध खेती के बेहतर परिणाम सामने आए हैं।

8602 हेक्टेयर में हो रही है सगंध पादपों की खेती
वर्तमान में राज्य सरकार के उपक्रम सगंध पौधा केंद्र के तकनीकी सहयोग से 109 एरोमा क्लस्टर विकसित किए गए हैं। इनमें 24454 किसान 8602 हेक्टेयर क्षेत्र में सगंध पादपों की खेती कर रहे हैं।

किसानों को होता है फायदा
असल में लेमनग्रास, सिट्रोनेला, पामारोजा, गेंदा, पूजा तुलसी, मीठी तुलसी, मिंट, डेमस्क रोज, तेजपात, कैमोमिल, रोजमेरी, जिरेनियम, कूठ, कालाजीरा जैसी सगंध फसलें ऐसी हैं, जिन्हें वन्यजीव क्षति नहीं पहुंचाते। इनके लिए पानी की अधिक आवश्यकता नहीं होती। साथ ही इनका तेल निकालकर परिवहन में भी सुलभता होती है और दाम भी बेहतर मिलते हैं।

जैंथोजाइलम आर्मेटम को बढ़ावा देने का किया निश्चय
इसी क्रम में सरकार ने राज्य के हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाली झाड़ीनुमा वनस्पति टिमरू (जैंथोजाइलम आर्मेटम) को बढ़ावा देने का निश्चय किया है। इसके लिए मिशन टिमरू लांच किया गया है। दरअसल, टिमरू का धार्मिक और औषधीय महत्व है। पिछले वर्ष सगंध पौधा केंद्र ने टिमरू के बीज से इत्र व परफ्यूम विकसित किया।

इत्र और परफ्यूम को पीएम मोदी को किया गया भेंट
वैश्विक निवेशक सम्मेलन में यह इत्र और परफ्यूम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट किया गया था। अब मिशन टिमरू को धरातल पर मूर्त रूप देने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सगंध पौधा केंद्र के निदेशक डा नृपेंद्र चौहान ने बताया कि इस पर काम चल रहा है और शीघ्र ही कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

500 हेक्टेयर में घाटी तैयीर करने की योजना
डा नृपेंद्र चौहान ने बताया कि टिमरू के कृषिकरण के लिए इसकी घाटियां विकसित की जाएंगी। प्रथम चरण में पिथौरागढ़ व मुनस्यारी में 500 हेक्टेयर में यह घाटी तैयार करने की योजना है। इसके लिए टिमरू की पौध उपलब्ध कराने के लिए बिसाण फार्म में हाईटेक नर्सरी तैयार की जा रही है। इस नर्सरी में प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध होगी। डा चौहान ने बताया कि टिमरू के पौधारोपण, इसमें आने वाले खर्च समेत अन्य बिंदुओं को कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा।

 

Continue Reading

Previous: हिमाचल के बागी विधायकों की उत्तराखंड शिफ्टिंग पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने दिया बड़ा बयान
Next: 27 खिलाड़ियों को चार विभागों में मिली नियुक्ति, CM पुष्कर सिंह धामी आज देंगे ज्‍वाइनिंग लेटर

Related Stories

2 अक्टूबर 1994: बलिदान की वह तारीख जो उत्तराखंड की चेतना में अमर है..
1 min read
  • Uttarakhand

2 अक्टूबर 1994: बलिदान की वह तारीख जो उत्तराखंड की चेतना में अमर है..

October 2, 2025 14
धान और मंडुवे की खरीद प्रक्रिया प्रदेश के 625 केंद्रों पर आज से शुरू”
1 min read
  • Uttarakhand

धान और मंडुवे की खरीद प्रक्रिया प्रदेश के 625 केंद्रों पर आज से शुरू”

October 1, 2025 13
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सीएम धामी ने किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि
  • Uttarakhand

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सीएम धामी ने किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

September 25, 2025 12
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • BJP (20)
  • Blog (4)
  • Business (12)
  • Dehardun (136)
  • economy (15)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (21)
  • Life Style (8)
  • Model (1)
  • National (14)
  • Newsbeat (17)
  • Politics (122)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (45)
  • Stories (7)
  • Tech (18)
  • Uncategorized (19)
  • Uttarakhand (748)
  • World (24)
  • अपराध (48)
  • आपका शहर (79)
  • उत्तर प्रदेश (2)
  • उत्तरकाशी (4)
  • उत्तराखंड (639)
  • ऊधम सिंह नगर (1)
  • ऋषिकेश (46)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (99)
  • चमोली (2)
  • चम्पावत (1)
  • चलो चले देवभूमि (5)
  • चारधाम (5)
  • चारधाम यात्रा (7)
  • टिहरी (2)
  • ट्रेंडिंग खबरें (104)
  • ताज़ा ख़बरें (102)
  • दिल्ली (2)
  • दुर्घटना (3)
  • देश-विदेश (50)
  • देहरादून (88)
  • देहरादून/मसूरी (670)
  • धर्म-संस्कृति (49)
  • धामी सरकार (35)
  • नैनीताल (26)
  • न्यूज़ (52)
  • पुलिस (15)
  • बिहार (6)
  • भारत (119)
  • मनोरंजन (20)
  • मौसम (23)
  • राजधानी दिल्ली (16)
  • राजनीति (405)
  • रुद्रप्रयाग (1)
  • वर्ल्ड न्यूज़ (3)
  • विदेश (2)
  • शिक्षा (23)
  • शिक्षा/रोजगार (8)
  • सेना (1)
  • सोशल मीडिया वायरल (284)
  • हरिद्वार (3)
  • हल्द्वानी (5)

Trending News

Chamoli: चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू, वाहन चालकों के लिए लगाया गया अलग काउंटर 1

Chamoli: चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू, वाहन चालकों के लिए लगाया गया अलग काउंटर

April 18, 2026
Champawat: खेल गतिविधियों के दौरान गले में भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम 2

Champawat: खेल गतिविधियों के दौरान गले में भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

April 18, 2026
Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत की तरबूज-खरबूज पार्टी, चखाया सियासी स्वाद, नारी शक्ति बंधन अधिनियम पर बोले 3

Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत की तरबूज-खरबूज पार्टी, चखाया सियासी स्वाद, नारी शक्ति बंधन अधिनियम पर बोले

April 18, 2026
Uttarakhand: चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, आज यात्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे सीएम धामी 4

Uttarakhand: चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, आज यात्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे सीएम धामी

April 18, 2026
Gangotri Dham: आर्मी बैंड व ढोल दमांऊ की अगुवाई में आज रवाना होगी डोली, 19 को खुलेंगे धाम के कपाट 5

Gangotri Dham: आर्मी बैंड व ढोल दमांऊ की अगुवाई में आज रवाना होगी डोली, 19 को खुलेंगे धाम के कपाट

April 18, 2026
Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम 6

Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

April 18, 2026
सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी 7

सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

April 18, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

Chamoli: चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू, वाहन चालकों के लिए लगाया गया अलग काउंटर
1 min read
  • उत्तराखंड

Chamoli: चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू, वाहन चालकों के लिए लगाया गया अलग काउंटर

April 18, 2026
Champawat: खेल गतिविधियों के दौरान गले में भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
1 min read
  • अपराध

Champawat: खेल गतिविधियों के दौरान गले में भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

April 18, 2026
Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत की तरबूज-खरबूज पार्टी, चखाया सियासी स्वाद, नारी शक्ति बंधन अधिनियम पर बोले
1 min read
  • उत्तराखंड

Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत की तरबूज-खरबूज पार्टी, चखाया सियासी स्वाद, नारी शक्ति बंधन अधिनियम पर बोले

April 18, 2026
Uttarakhand: चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, आज यात्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे सीएम धामी
1 min read
  • उत्तराखंड

Uttarakhand: चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, आज यात्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे सीएम धामी

April 18, 2026

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

BJP Business Dehardun economy employment Entertainment Featured Finance Health Life Style National Newsbeat Politics Science Sport Sports Stories Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश खबर हटकर चारधाम यात्रा ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल

Recent Posts

  • Chamoli: चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू, वाहन चालकों के लिए लगाया गया अलग काउंटर
  • Champawat: खेल गतिविधियों के दौरान गले में भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत की तरबूज-खरबूज पार्टी, चखाया सियासी स्वाद, नारी शक्ति बंधन अधिनियम पर बोले
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.