Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • BJP
  • Blog
  • Business
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • Model
  • National
  • New tehri
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • Politics
  • आज की मातृशक्ति हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर अंकित कर रही है – सीएम धामी।
  • Politics
  • Uttarakhand

आज की मातृशक्ति हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर अंकित कर रही है – सीएम धामी।

admin August 30, 2023 1 min read

चम्पावत। प्रदेश की नारी शक्ति अपने कार्यों व आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर बनकर अन्य को भी आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बना रही है। आज की मातृशक्ति हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर अंकित कर रही है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत के बिरगुल क्षेत्र के रामलीला मैदान दुबचौड़ा लधौली में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कहीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी गीता धामी ने सभी को रक्षाबंधन की बधाइयां व शुभकामनाएं दी आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने माननीय मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आई बहनों का मैं हृदय की गहराइयों से विशेष धन्यवाद करता हूं, जो आपने मुझे अपने भाई के रूप में इतना स्नेह दिया। यह त्यौहार भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, साथ ही रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व भी है। मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं व बहनों को उनकी रक्षा करने के साथ ही उनके हितों के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की बात कही।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी का जनपद आगमन पर जिलाधिकारी नवनीत पांडेय सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, स्थानीय महिलाओं,आम जनता द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा मुख्यमंत्री द्वारा जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र,छात्राओं द्वारा स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित पिरूल, ऐपण, सूत व अन्य स्थानीय उत्पादों से बनाई गई राखियों व अन्य निर्मित उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि *हमारे जनपद की माताएं व बहने “वोकल फॉर लोकल” को चरितार्थ कर जहां स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही है, वहीं अन्य स्थानीय महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें भी आर्थिक में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण सरकार द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए राज्य में महिला सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हो रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया। इस बार का यह पर्व हमारे लिये और भी महत्वपूर्ण है। चन्द्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण व सफल लेंडिंग पर पूरे विश्व ने भारत का लोहा माना हैं। जिसमें माताओं व बहनों का विशेष योगदान रहा हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को रसोई गैस में 200 रुपये जबकि उज्वला योजना के तहत 400 रुपये की कटौती की गई है जिसका सीधा लाभ लगभग 33 करोड़ महिलाओं व उनके परिजनों को मिलेगा।
इसके अलावा प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजना जिसका सीधा मकसद अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी मुख्यधारा में जोड़ने का है।
उन्होंने कहा कि चंपावत जिले को उत्तराखंड का अग्रणी जिला बनाने के लिए अनेकों विकास कार्य किए जा रहे हैं। महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं,इन योजनाओं से आज महिलाओं को उनके उत्पादों का बेहतर बाजार व मूल्य मिल रहा है।जिस कारण आज मुख्यमंत्री सशस्क्त बहिना उत्सव योजना लागू के बाद प्रदेश में इनके 50 लाख रूपये से अधिक उत्पादों की बिक्री हो गई है। चंपावत जिले के सभी क्षेत्रों में आगे ले जाने हेतु विशेष परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सितंबर मांह में टनकपुर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए गीता धामी ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धामी सरकार द्वारा आदर्श चम्पावत का संकल्प लिया गया हैं उसमें प्राथमिकता के आधार पर विकास हो रहा है और विकास आगे भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा जन समस्याएं सुनने के साथ ही उन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है तथा ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। इसमें जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास हेतु कुल 12 घोषणाएं की। जिसमें केदारनाथ किमाड़ के अंतर्गत आने वाली सड़क का नाम शिक्षाविद/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित घनश्याम शास्त्री के नाम से करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगुल को इंटरमीडिएट में उच्चीकृत किए जाने।
टाकखनदक- करौली मोटर मार्ग का डामरीकरण व सुधारीकरण किए जाने।
हनुमान मंदिर एड़ी मेला स्थल लधौली का सौंदर्यीकरण किए जाने
कीमौटा-रिखाड़ी मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने।
बालातड़ी के गोलचोरा बैंड से खरही के मटखानी तक मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने।
चमतोला से ओलना मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने।
रामलीला मंच दुबचौड़ा हेतु यथाचित डीपीआर बनाकर धनराशि दिए जाने।
एड़ी फटक शिला मंदिर सड़क (1.5 किमी) का डामरीकरण किए जाने।

फुटलिंग मेला स्थल का सौन्दर्यकरण किए जाने।
रा०ई०का० दुबचौड़ा में विज्ञान वर्ग की स्वीकृति और इसी विद्यालय का नाम शहीद विक्रम सिंह बिष्ट के नाम से किए जाने की घोषणा की
इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ता,वीर शहीदों के परिजनों,पूर्व सैनिक व उनकी वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, सुमनलता, विनीता फर्त्याल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पाण्डेय, हयात महरा, प्रकाश तिवारी, गौरव पांडे, श्याम नारायण पाण्डेय, गोविंद प्रसाद, हरगोविन्द बोहरा, सूरज प्रहरी, मुकेश महराना, हेमेश कलखुड़िया, मनोज तड़ागी, तिलोक गिरी, चंद्र किशोर, रोहित बिष्ट, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, सीडीओ आरएस रावत, एसडीएम सौरभ असवाल, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय केदार सिंह बृजवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक,जनता, विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाएं,बहिनें व अधिकारी कर्मचारी अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया द्वारा किया गया।

Continue Reading

Previous: मुख्य सचिव ने सरकारी संपत्तियों से अतिक्रमण हटाए जाने के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों की बैठक ली, सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए उसका चिन्हांकन किए जाने के दिए निर्देश।
Next: आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय ने औद्योगिक ग्लोबल समिट के सम्बन्ध में हरिद्वार/सिडकुल के औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों से किया विचार-विमर्श।

Related Stories

Bharat Innovates 2026: पीएम मोदी से मिले Nothing के को-फाउंडर, ‘शून्य और अनंत’ पर हुई खास बातचीत
1 min read
  • economy

Bharat Innovates 2026: पीएम मोदी से मिले Nothing के को-फाउंडर, ‘शून्य और अनंत’ पर हुई खास बातचीत

June 16, 2026
भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ डैमेज कंट्रोल में जुटे, चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
  • Politics

भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ डैमेज कंट्रोल में जुटे, चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

June 12, 2026
उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी
1 min read
  • Politics

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

June 11, 2026
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • BJP (32)
  • Blog (4)
  • Business (16)
  • Dehardun (308)
  • economy (23)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (24)
  • Life Style (8)
  • Model (1)
  • National (19)
  • New tehri (1)
  • Newsbeat (23)
  • Politics (154)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (52)
  • Stories (7)
  • Tech (51)
  • Uncategorized (23)
  • Uttarakhand (748)
  • World (57)
  • अपराध (132)
  • अल्मोड़ा (1)
  • आपका शहर (138)
  • उत्तर प्रदेश (9)
  • उत्तरकाशी (21)
  • उत्तराखंड (1,097)
  • ऊधम सिंह नगर (5)
  • ऋषिकेश (51)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (443)
  • चमोली (14)
  • चम्पावत (8)
  • चलो चले देवभूमि (23)
  • चारधाम (29)
  • चारधाम यात्रा (36)
  • टिहरी (6)
  • ट्रेंडिंग खबरें (570)
  • ताज़ा ख़बरें (588)
  • दिल्ली (27)
  • दुर्घटना (68)
  • देश-विदेश (57)
  • देहरादून (98)
  • देहरादून/मसूरी (682)
  • धर्म-संस्कृति (60)
  • धामी सरकार (39)
  • नई दिल्ली (4)
  • नैनीताल (50)
  • न्यूज़ (369)
  • पिथौरागढ़ (15)
  • पुलिस (23)
  • बिहार (6)
  • भारत (173)
  • मनोरंजन (40)
  • मौसम (45)
  • राजधानी दिल्ली (20)
  • राजनीति (407)
  • रुड़की (7)
  • रुद्रपुर (27)
  • रुद्रप्रयाग (18)
  • वर्ल्ड न्यूज़ (19)
  • विदेश (7)
  • शिक्षा (39)
  • शिक्षा/रोजगार (8)
  • सेना (4)
  • सोशल मीडिया वायरल (911)
  • हरिद्वार (47)
  • हल्द्वानी (19)

Trending News

नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये 1

नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये

July 13, 2026
रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन 2

रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

July 13, 2026
भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल 3

भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

July 13, 2026
उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार 4

उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार

July 13, 2026
मुनस्यारी के मल्ला जोहार में बिल्जू नाला बना मुसीबत, लोग सीढ़ी के सहारे कर रहे पार, अफसर नहीं उठा रहे फोन 5

मुनस्यारी के मल्ला जोहार में बिल्जू नाला बना मुसीबत, लोग सीढ़ी के सहारे कर रहे पार, अफसर नहीं उठा रहे फोन

July 13, 2026
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी एसआईटी 6

बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी एसआईटी

July 13, 2026
मौत को दावत! दिनेशपुर में रोड पर बने जानलेवा गड्ढे, लोगों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 7

मौत को दावत! दिनेशपुर में रोड पर बने जानलेवा गड्ढे, लोगों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

July 13, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये
1 min read
  • Tech

नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये

July 13, 2026
रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन
1 min read
  • उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

July 13, 2026
भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल
1 min read
  • उत्तराखंड

भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

July 13, 2026
उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार
1 min read
  • उत्तराखंड

उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार

July 13, 2026

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

BJP Dehardun economy Health National Newsbeat Politics Sports Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश खबर हटकर चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग वर्ल्ड न्यूज़ शिक्षा सोशल मीडिया वायरल हरिद्वार हल्द्वानी

Recent Posts

  • नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये
  • रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन
  • भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.