Skip to content
Tapobhoomi News

Tapobhoomi News

A News Website

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

Categories

  • Blog
  • Business
  • Dehardun
  • economy
  • employment
  • Entertainment
  • Featured
  • Finance
  • Health
  • Life Style
  • National
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sport
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
Primary Menu
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Life Style
  • Business
  • Finance
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • World
Live
  • Home
  • Uttarakhand
  • जंगल बचाने के लिए दूसरे राज्यों की बेहतर पहल अपनाएगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने दिए ये खास निर्देश
  • Uttarakhand
  • देहरादून/मसूरी
  • राजनीति

जंगल बचाने के लिए दूसरे राज्यों की बेहतर पहल अपनाएगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने दिए ये खास निर्देश

admin April 24, 2024

पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड में विकराल होती जंगलों की आग ने सरकार की चिंता और चुनौती, दोनों बढ़ा दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शासन भी जंगल की आग रूपी आपदा से निपटने को सक्रिय हो गया है। जंगल बचाने को वन विभाग फौरी तौर पर तो कदम उठा ही रहा है, अब दीर्घकालिक योजनाओं पर भी काम चल रहा है। इसी कड़ी में वनों को आग से बचाने के लिए अन्य राज्यों की बेहतर पहल भी उत्तराखंड अपनाएगा। शासन ने इसके लिए वन विभाग को देश के अन्य राज्यों की पहल का गहनता से अध्ययन करने को कहा है, ताकि इसके आधार पर यहां भी कदम उठाए जा सकें। राज्य में जिस तेजी से पारा उछाल भर रहा है, उसी गति से वनों में आग की घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है।

जनवरी से अप्रैल तक हो चुकी हैं 477 घटनाएं
प्रदेश में इस वर्ष अभी तक वनों में आग की 477 घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 570 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र झुलस चुका है। गत वर्ष इसी अवधि में वनों में आग की 278 घटनाओं में 357 हेक्टेयर जंगल जला था। आंकड़ों से साफ है कि इस बार आग की घटनाएं अधिक हो रही हैं। आने वाले दिनों में जब तापमान और बढ़ेगा तो इनमें अधिक वृद्धि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस सबको देखते हुए सरकार ने भी जंगल की आग की रोकथाम पर ध्यान केंद्रित किया है।

सीएम धामी ने दिए थे अधिकारियों को निर्देश
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही वनों को आग से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इस दिशा में विभाग जुटा है, लेकिन आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। चिंता इस बात की भी है कि अमूमन गर्मियों में धधकने वाले जंगल अब किसी भी मौसम में सुलग जा रहे हैं। यह बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने हाल में निर्देश दिए थे कि अग्नि नियंत्रण के लिए तात्कालिक कदम उठाने के साथ ही अन्य राज्यों की पहल का भी अध्ययन करा लिया जाए।

दूसरे राज्यों से अध्ययन कर बनाएं रणनीति
इसी कड़ी में प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने वन विभाग को इस दृष्टि से दूसरे राज्यों का अध्ययन करने को कहा है। प्रमुख सचिव सुधांशु के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों में वनों को आग से बचाने को क्या रणनीति अपनाई गई है, कौन सी पहल बेहतर रही है, कहां समुदाय को इससे जोड़ा गया है, रेंजर से लेकर डीएफओ स्तर तक दायित्व का निर्वहन किस तरह का है, ऐसे तमाम बिंदुओं का अध्ययन कराने को कहा गया है।
इसके आधार पर राज्य में जंगल की आग पर नियंत्रण के लिए दीर्घकालिक रणनीति तैयार कर इसे धरातल पर उतारा जाएगा। यही नहीं, विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी जंगल में आग की सूचना मिलते ही इस पर नियंत्रण के लिए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसमें कोताही सहन नहीं की जाएगी।

जंगल की आग की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण है यह समय: धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में जंगल की आग की घटनाओं पर नजर रखे हैं। वह विभाग से लगातार इसकी जानकारी ले रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मुख्य सचिव को निर्देशित किया कि जंगलों को आग से बचाने के लिए समुचित कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वनों की आग की दृष्टि से समय बहुत चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में वन बचाने को तत्काल समुचित व्यवस्था होनी आवश्यक है। उन्होंने आग की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करने, विभागीय अधिकारियों के मध्य बेहतर तालमेल से समय रहते आग की घटनाओं की रोकथाम को कदम उठाने, अग्नि नियंत्रण में स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग लेने के लिए भी निर्देशित किया।

मुख्य सचिव रतूड़ी ने की समीक्षा
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को सभी जिलों के डीएम, एसएसपी व डीएफओ के साथ हुई वर्चुअल बैठक में जंगल की आग की रोकथाम को किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जंगलों को आग से बचाने के प्रयासों में किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहने पाए। बैठक में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, सचिव आपदा प्रबंधन डा रंजीत कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।

Continue Reading

Previous: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर दून पुलिस ने कसी कमर, जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; इस ओर जाने से पहले देख लें डायवर्जन प्लान
Next: आज देश को मिलेंगे Indian Forest Service के 99 अधिकारी, देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देगी अवॉर्ड

Related Stories

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा
  • Dehardun

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा

March 2, 2026 14
अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा
1 min read
  • Dehardun

अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

March 2, 2026 3
अमेरिका कुछ देशों पर टैरिफ बढ़ाकर 15 प्रतिशत करेगा
1 min read
  • Dehardun

अमेरिका कुछ देशों पर टैरिफ बढ़ाकर 15 प्रतिशत करेगा

February 27, 2026
https://youtu.be/mydxpVyKHAs
https://youtu.be/GvlqX6y-YSE

Categories

  • Blog (2)
  • Business (8)
  • Dehardun (57)
  • economy (4)
  • employment (8)
  • Entertainment (17)
  • Featured (9)
  • Finance (8)
  • Health (16)
  • Life Style (8)
  • National (10)
  • Newsbeat (14)
  • Politics (109)
  • Science (10)
  • Sport (14)
  • Sports (45)
  • Stories (6)
  • Tech (18)
  • Uncategorized (17)
  • Uttarakhand (748)
  • World (11)
  • अपराध (15)
  • आपका शहर (56)
  • उत्तराखंड (484)
  • ऋषिकेश (33)
  • क्राइम (2)
  • खबर हटकर (75)
  • ट्रेंडिंग खबरें (66)
  • ताज़ा ख़बरें (80)
  • देश-विदेश (33)
  • देहरादून (76)
  • देहरादून/मसूरी (658)
  • धर्म-संस्कृति (37)
  • धामी सरकार (19)
  • नैनीताल (16)
  • न्यूज़ (37)
  • पुलिस (7)
  • बिहार (3)
  • भारत (109)
  • मनोरंजन (15)
  • मौसम (13)
  • राजधानी दिल्ली (10)
  • राजनीति (402)
  • विदेश (2)
  • शिक्षा (13)
  • शिक्षा/रोजगार (1)
  • सोशल मीडिया वायरल (120)

Trending News

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा 1

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा

March 2, 2026
मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित 2

मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित

March 2, 2026
रविवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “दिव्य कला मेला” का समापन समारोह देहरादून में सम्पन्न हुआ। 3

रविवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “दिव्य कला मेला” का समापन समारोह देहरादून में सम्पन्न हुआ।

March 2, 2026
अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा 4

अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

March 2, 2026
अमेरिका कुछ देशों पर टैरिफ बढ़ाकर 15 प्रतिशत करेगा 5

अमेरिका कुछ देशों पर टैरिफ बढ़ाकर 15 प्रतिशत करेगा

February 27, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन 6

मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन

February 27, 2026
शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल 7

शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल

February 27, 2026

Connect with Us

  • Home
  • Blog
  • Contact

You may have missed

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा
  • Dehardun

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा

March 2, 2026 14
मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित
1 min read
  • Dehardun

मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित

March 2, 2026
रविवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “दिव्य कला मेला” का समापन समारोह देहरादून में सम्पन्न हुआ।
  • Dehardun

रविवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “दिव्य कला मेला” का समापन समारोह देहरादून में सम्पन्न हुआ।

March 2, 2026
अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा
1 min read
  • Dehardun

अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

March 2, 2026 3

About Us

Founder – 
Website – www.ukfastkhabar.com
Email –
Phone –
Address –

Categories

Blog Business Dehardun economy employment Entertainment Featured Finance Health Life Style National Newsbeat Politics Science Sport Sports Stories Tech Uncategorized Uttarakhand World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश खबर हटकर ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पुलिस बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल

Recent Posts

  • छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा
  • मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित
  • रविवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “दिव्य कला मेला” का समापन समारोह देहरादून में सम्पन्न हुआ।
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Home
  • Blog
  • Contact
Copyright ©tapobhoominews 2023. All rights reserved. | MoreNews by AF themes.